फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Water level in Swan River increased, bike swept away in the current, youth rescued the rider

Una News: स्वां नदी में बढ़ा पानी, बहाव में बही बाइक, युवकों ने सवार को बचाया

Tue, 07 Oct 2025 06:53 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 07 Oct 2025 06:53 AM IST
विज्ञापन
Water level in Swan River increased, bike swept away in the current, youth rescued the rider
चकसराय (ऊना)। उपमंडल अंब में स्वां नदी में सोमवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। टकारला निवासी तिलक राज सोमवार सुबह करीब 07:30 बजे अपनी बाइक पर सवार होकर नदी पार करने का प्रयास कर रहे थे।
विज्ञापन

इसी दौरान नदी में अचानक पानी का बहाव तेज हो गया, जिससे उनकी बाइक पानी के तेज बहाव में बह गई। गनीमत यह रही कि पास लगे क्रशर पर काम करने वाले लक्की, रुपिंदर और दिनेश कुमार ने तिलक राज की जान बचा ली। तीनों युवकों ने तुरंत नदी किनारे जाकर तिलक राज को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अगर युवक समय रहते मदद न करते तो बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि तिलक राज रविवार शाम कुठेड़ा जसवालां में आयोजित छिंज मेले में शामिल होने गए थे। देर रात मेला देखने के बाद वह अपने किसी रिश्तेदार के घर पर रुक गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार सुबह घर लौटते समय यह घटना घटित हुई। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि इस स्थान पर चेतावनी बोर्ड लगाए जाएं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed