फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Water leakage seen from the walls of houses in Una on second day

दूसरे दिन भी घरों में दीवारों से हुआ पानी का रिसाव

Sun, 20 Mar 2022 11:21 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Water leakage seen from the walls of houses in Una on second day
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ऊना। जिले के अलग-अलग हिस्सों में घरों में पानी के रिसाव के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। लोगों के घरों की दीवारों और फर्श ये पानी का रिवास हो रहा है। जल शक्ति विभाग संबंधित क्षेत्रों में पानी रिसाव के इन मामलों में मौके पर जाकर कारणों का पता लगाने की कोशिश में जुटा है। जिला प्रशासन लोगों से न घबराने की अपील की है।
जिले में दूसरे दिन पंडोगा, पनोह, अंब के तहत पड़ते विभिन्न क्षेत्रों सहित टाहलीवाल व गगरेट क्षेत्र से घरों में पानी के रिसाव के मामले सामने आए हैं। बरसात और मानसून के सीजन में भी जिन घरों में पानी का रिसाव नहीं हुआ, उनमें अब गर्मियों में रिसाव के मामले से लोग अचंभित हैं।
विज्ञापन

चर्चाओं का बाजार गर्म है। लोग इसे लेकर अलग-अलग तर्क और दावे कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि जिला में इस प्रकार की घटना पहली बार हुई है। प्रशासन ने लोगों से भयभीत न होने और अफवाहें न फैलाने की अपील की है। इस बीच, प्रशासन के निर्देश पर रविवार को भी जल शक्ति विभाग के अधिकारियों प्रभावित क्षेत्रों में मौके का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल बोर्ड से किया संपर्क : एडीसी
एडीसी ऊना डॉ अमित शर्मा ने कहा कि पानी रिसाव के मामलों को लेकर केंद्रीय भूमिगत जल बोर्ड के अधिकारियों से संपर्क किया गया है। बोर्ड की टीम जल्द ही प्रभावित घरों का दौरा भी कर सकती है।

जल शक्ति विभाग के वरिष्ठ हाइड्रो जियोलॉजिस्ट भवनेश शर्मा ने कहा कि प्रदेश भर में विभिन्न स्थानों पर घरों से फर्श और दीवारों से पानी रिसाव के मामले सामने आ रहे हैं। इसके लिए अभी तक बदलता तापमान मुख्य कारण माना जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोग अपने घरों में हवा के आने-जाने का पूरा ध्यान रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed