फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   water label of Khad reached high

खड्डें उफान पर; पहिये जाम, श्रद्धालु परेशान

Sat, 06 Aug 2016 11:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/गगरेट/दौलतपुर चौक
ब्यूरो/अमर उजाला/गगरेट/दौलतपुर चौक Updated Sat, 06 Aug 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
water label of Khad reached high
- फोटो : अमर उजाला

क्षेत्र में शुक्रवार देर रात से हो रही लगातार बारिश के बाद शनिवार की सुबह तक भारी बारिश से कई जगह लोगों को दिक्कत हुई। गगरेट-चिंतपूर्णी मुख्य राजमार्ग पर पड़ने वाली गगरेट और शिवबाड़ी खड्डों के उफान पर आने से मां चिंतपूर्णी श्रावण अष्टमी मेले की रफ्तार थम गई। दोनों खड्डों का जल स्तर बढ़ने के कारण लोगों को घंटों तक इंतजार करना पड़ा। शनिवार और रविवार को चिंतपूर्णी मेले में खासी भीड़भाड़ रहती है, लेकिन मौसम खराब होने की वजह से शनिवार देर शाम तक श्रद्धालुओं की संख्या कम ही देखने को मिली।

विज्ञापन


क्षेत्र में भारी बारिश के चलते पंजाब से पैदल आ रहे श्रद्धालुओं को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा। दौलतपुर गगरेट मार्ग पर दियोली गांव में भारी बारिश के कारण खड्ड में पानी का स्तर बढ़ने से लगभग एक घंटा तक ट्रैफिक बंद रहा। भारी बारिश से गगरेट के दियोली गांव की खड्ड में भी एक निजी बस काफी समय तक फंसी रही, जिससे बस में सवार यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। लोनिवि ने कड़ी मशक्कत के बाद रास्ता बहाल कर यातायात व्यवस्था बहाल की। हालांकि, किसी भी प्रकार का कोई नुकसान नहीं हुआ है। 
विज्ञापन


दौलतपुर में भी बारिश की वजह से जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया। खड्डों में पानी का स्तर बढ़ने से क्षेत्र की कई सड़कें भी निकासी न होने की वजह से पानी से भर गईं। ऐसे में स्कूलों और कॉलेजों के विद्यार्थियों सहित सरकारी और निजी दफ्तरों में कर्मचारियों को भी स्कूल पहुंचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जबकि, नंगल जरियालां अंबोआ गांव के दब्बन खराली मुहल्लों का संपर्क कटा रहा। बारिश ने लोगों के जीवन पर प्रतिकूल असर डाला है, जबकि मौसम ठंडा होने से लोगों ने राहत की सांस ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed