फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   water

गंदा पानी पीने से आधा दर्जन लोग बीमार

Sat, 06 Feb 2016 07:24 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, ऊना
ब्यूरो/ अमर उजाला, ऊना Updated Sat, 06 Feb 2016 07:24 PM IST
विज्ञापन
water

विज्ञापन
भरवाईं (ऊना)। क्षेत्र के निकटवर्ती गांव चलाली के वार्ड नंबर एक की पारली बेहड़ बस्ती के आधा दर्जन लोग हैंडपंप का गंदा पानी पीने से बीमार हो गए हैं। दूषित पानी पीने से किसी का पेट खराब हो गया है तो किसी का गला खराब हो गया है। गांव में पिछले बीस दिन से लोगों के घरों में लगे नलों में पीने के पानी की सप्लाई ठप पड़ी हुई हैं, इसलिए लोग हैंडपंप से गंदा पानी पीने को मजबूर हैं।

पेयजल को लेकर शनिवार को गांव के लोगों ने आईपीएच विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर रोष प्रदर्शन किया। गांव के लोगों में 55 वर्षीय महिला संतोष देवी, 80 वर्षीय राम प्यारी, तृप्ता देवी, चंचला देवी, मेला राम, आशु, विजय, राजेंद्र पाल, रामकृष्ण शर्मा, विनय, विकास, एवं प्रदीप सहित अन्य लोगों ने बताया कि पिछले 20 दिन से पेयजल आपूर्ति ठप पड़ी हुई है। इसके चलते लोगों को मजबूरन हैंडपंप से पानी भरना पड़ रहा है। इसमें से पानी निकालने के लिए महिलाओं और बुजुर्गों को काफी जोर लगाना पड़ता है। लोगों का आरोप है कि वार्ड नंबर एक की पारली बेहड़ बस्ती में हैंडपंप का गंदा पानी पीने से आधा दर्जन से ज्यादा लोग बीमार हो गए हैं।
विज्ञापन


बीमार लोग दवाइयां खाकर अपना इलाज करवा रहे हैं। आईपीएच विभाग को पेयजल व्यवस्था को लेकर कई बार अवगत करवाया गया, लेकिन विभाग आंखें मूंद कर सोया हुआ है, जिससे लोगों को मजबूरन समीपवर्ती हैंडपंप से गंदा पानी पीने को मिल रहा है। इसके चलते कई लोगों के गले खराब हो चुके हैं। पीलिया को लेकर समूचे प्रदेश में हाई अलर्ट चल रहा है, गंदा पानी पीकर राजधानी शिमला में कई लोग बीमार होकर इसकी चपेट में आ चुके हैं। बावजूद इसके, चलाली गांव में आईपीएच विभाग सतर्क नजर नहीं आ रहा है। लोगों का कहना है कि शीघ्र विभाग की ओर से पेयजल आपूर्ति बहाल नहीं की गई तो वे सहायक अभियंता के कार्यालय में सोमवार को धरना प्रदर्शन करेंगे। उधर, इस बारे में सब डिवीजन सुनहेत के एसडीओ प्रीतम चंद ने गंदे पानी के संबंध में कोई भी शिकायत मिलने से इनकार किया है। उनका कहना है कि हैंडपंप के पानी को टेस्ट के लिए लैब भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed