फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Water entered homes, shops and schools due to blockage of drains

Una News: नालियां बंद होने से घर, दुकानों और स्कूल में घुसा पानी

Sun, 07 Sep 2025 05:34 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Sep 2025 05:34 PM IST
विज्ञापन
Water entered homes, shops and schools due to blockage of drains
लोक निर्माण विभाग ने शुरू की नालियों की सफाई
विज्ञापन

लोग बोले-बरसात से पहले निकासी ठीक की होती तो नहीं बिगड़ते हालात
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ूही (ऊना)। उपमंडल अंब, बड़ूही, टकारला, चक्कसराय, पंजोआ और धर्मशाला (कांगड़ा) को जोड़ने वाली मुख्य सड़क पर भारी बारिश के कारण नालियां जाम हो गईं। पानी की निकासी रुकने से सड़क किनारे बने घरों, दुकानों और स्कूलों में पानी घुस गया। अचानक आई इस समस्या से स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। जानकारी के अनुसार नालियों के अवरुद्ध होने से बरसाती पानी सड़क पर बहने लगा और उसके साथ मलबा भी जमा हो गया। इससे जहां यातायात बाधित हुआ, वहीं दुकानदारों को अपना सामान सुरक्षित करने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। स्कूल में पानी घुसने से बच्चों और स्टाफ को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। स्थिति बिगड़ती देख लोक निर्माण विभाग का स्टाफ सक्रिय हुआ और राहत कार्य शुरू किया। विभाग ने टकारला मुख्य सड़क से मलबा हटाने और नालियों की सफाई का काम युद्ध स्तर पर शुरू कर दिया है। विभाग का कहना है कि भविष्य में ऐसी स्थिति न बने, इसके लिए नालियों की नियमित सफाई सुनिश्चित की जाएगी।

स्थानीय ग्रामीणों ने विभाग की कार्रवाई पर राहत की सांस ली, लेकिन साथ ही यह भी कहा कि यदि समय रहते नालियां साफ कर दी जातीं तो हालात इतने गंभीर न होते। ग्रामीणों ने विभाग से आग्रह किया है कि बरसात से पहले नालियों की नियमित सफाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी समस्या दोबारा न खड़ी हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed