फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Volvo bus and tipper collide in Kuthyadi, four passengers injured

Una News: वोल्वो बस और टिपर में टक्कर, चार यात्री घायल

Tue, 15 Jul 2025 06:36 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 15 Jul 2025 06:36 AM IST
विज्ञापन
Volvo bus and tipper collide in Kuthyadi, four passengers injured
कुठयाड़ी में वॉल्वो बस के सात टक्कर के पात पेड़ से टकराया टिप्पर। स्रोत ग्रामीण
नंदपुर(ऊना)। थाना अंब क्षेत्र के गांव कुठयाड़ी में रविवार रात करीब 11:30 बजे एक वोल्वो बस और टिपर के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई। जिला कांगड़ा के बीड़ से दिल्ली जा रही वोल्वो बस यात्रियों से भरी हुई थी।
विज्ञापन

बस में लगभग 35 लोग सवार थे। हादसे में बस सवार चार यात्री घायल हुए हैं। घायलों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के लिए ले जाया गया। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार अंब की ओर से आए टिपर चालक ने कुठयाड़ी में स्थित स्टोन क्रशर की ओर वाहन को घुमाया।
विज्ञापन

इतने में पीछे से आ रही वोल्वो बस टिपर से जा टकराई। इसके बाद दोनों वाहन सड़क किनारे सफेदे के पेड़ से टकरा गए।
बस में सवार अधिकतर यात्री हादसे के समय सो रहे थे। अचानक टक्कर होने और बस की ब्रेक लगते ही यात्री संतुलन नहीं बना पाए और उन्हें मामूली चोटें आई। हादसे के पश्चात दोनों पक्षों में कुछ देर बहसबाजी हुई। एहतियातन अंब पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे और उन्होंने स्थिति का सामान्य करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों पक्षों में समझौता हो गया और पुलिस के पास मामला नहीं पहुंचा। कुठयाड़ी हादसे में घायल हुए लोगों की पहचान अशोक (62) निवासी भडियारा (कांगड़ा), गौरव ठाकुर (23) निवासी नेरी (हमीरपुर), आंचल (26) निवासी हट्टन, वीर सिंह (62) निवासी करसार और दीप कुमारी (60) के रूप में हुई है। सभी को सिविल अस्पताल अंब लाया गया जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद चार घायलों को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed