फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Volunteers of Chintpurni Mandal did not march on the road.

Una News: चिंतपूर्णी मंडल के स्वयंसेवकों न किया पथ संचलन

Tue, 15 Oct 2024 01:34 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 15 Oct 2024 01:34 AM IST
विज्ञापन
Volunteers of Chintpurni Mandal did not march on the road.
चिंतपूर्णी(ऊना)। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के चिंतपूर्णी मंडल द्वारा पथ संचलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह पंथ संचलन भरवाईं स्थित शिव मंदिर से शुरू होकर चिंतपूर्णी के शंभू बैरियर पर संपन्न हुआ।
विज्ञापन

कार्यक्रम में ध्वज प्रणाम और शस्त्र पूजन किया गया। संघ के जिला प्रचारक टीकम सिंह ने बताया कि संघ सनातन को एकजुट होने के लिए प्रेरित कर रहा है। संघ इस वर्ष अपनी स्थापना शताब्दी भी मना रहा हैं। इसमें पांच सूत्रीय कार्यक्रम चलाए जाएंगे, जिसमें सामाजिक समरसता, संयुक्त परिवार की संस्कृति, पर्यावरण, जल संरक्षण और स्वदेशी जागरुकता अभियान चलाया जाएगा। इसका उद्देश्य हिंदू समाज के हर घर में पहुंचकर जागरूकता अभियान चलाना है।स्थानीय लोगों में वेद प्रकाश, केवल, शेषपाल, प्रवीन शर्मा, सुभाष शर्मा, कुलदीप कालिया ने बताया कि संघ जनसेवा करते हुए लोगों को सनातन संस्कृति की ओर प्रेरित कर रहा है। इस अवसर पर संजीव राजन, राजेंद्र कालिया, सतीश, संदीप कालिया, जीवन प्रकाश, अजय कालिया, विकास, राजीव, पुनीत कालिया व अन्य स्वयंसेवक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed