फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Volunteers cleaned the pond in Chalet.

Una News: स्वयंसेवियों ने चलेट में की तालाब की सफाई

Sun, 04 Jan 2026 06:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jan 2026 06:57 PM IST
विज्ञापन
Volunteers cleaned the pond in Chalet.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दौलतपुर चौक (ऊना)। राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय दौलतपुर चौक की एनएसएस इकाई की ओर से सात दिवसीय वार्षिक शिविर के पांचवें दिन स्वयंसेवियों ने सेवा परमो धर्म के संकल्प को सार्थक किया। रविवार को गोद लिए गांव चलेट में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। स्वयंसेवियों ने तालाब के आसपास झाड़ियां काटीं और कूड़ा-कर्कट एकत्र कर उसका उचित निस्तारण किया, जिससे ग्रामीण भी प्रेरित हुए। इस प्रयास के माध्यम से उन्होंने जल स्रोतों के संरक्षण और स्वच्छता का संदेश दिया।

दोपहर में आयोजित बौद्धिक सत्र में मुख्य वक्ता कैप्टन कुलदीप ने युवाओं को संस्कार, अनुशासन और नशे के दुष्प्रभावों से सचेत करते हुए नैतिक मार्ग अपनाने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम के अंत में एनएसएस प्रभारी डॉ. प्रियंका और प्रोफेसर रामदत्त ने उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। प्रोफेसर हर्ष सिंह राणा भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed