फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Volunteers awarded at the conclusion of NSS camp at Chowki Manyar School

Una News: चौकी मन्यार स्कूल में एनएसएस शिविर के समापन पर नवाजे स्वयंसेवी

Sat, 09 Nov 2024 08:19 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Nov 2024 08:19 PM IST
विज्ञापन
Volunteers awarded at the conclusion of NSS camp at Chowki Manyar School
जोल (ऊना)। स्वामी विवेकानंद स्कूल चौकीमन्यार में सात दिवसीय एनएसएस शिविर का शनिवार को समापन हो गया। कार्यक्रम में 25 छात्र-छात्राओं ने सहभागिता दर्ज की। कार्यक्रम में मुख्यातिथि महाविद्यालय चौकीमन्यार के एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. राम सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य जगदीश धीमान ने की। एनएसएस गीत पर प्रस्तुति सहित छात्रों ने लघु नाटक के माध्यम से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के प्रति जागरूक किया। प्रधानाचार्य जगदीश धीमान ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना व्यक्तित्व विकास का पूर्ण मंच है। मुख्य अतिथि डॉ राम सिंह ने स्वयंसेवियों को शिक्षा के साथ-साथ संस्कारों को भी ग्रहण करने का संदेश दिया। एनएसएस प्रभारी अंजलि भारद्वाज ने सात दिन तक चली गतिविधियों की जानकारी दी। डॉक्टर राम सिंह एवं स्कूल प्रधानाचार्य जगदीश धीमान ने एनएसएस के सभी स्वयंसेवियों को सम्मानित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed