{"_id":"61f6cea892368b54211d7d50","slug":"virendra-kanwar-laid-achievements-in-front-of-villagers-una-news-sml3981132100","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीरेंद्र कंवर ने ग्रामीणों के सामने रखी उपलब्धियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीरेंद्र कंवर ने ग्रामीणों के सामने रखी उपलब्धियां
विज्ञापन
कुटलैहड़ विस क्षेत्र में जन संपर्क अभियान के दौरान लोगों को संबोधित करते कृषि मंत्री वीरेंद्र क?
- फोटो : Una
ऊना। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने संपर्क से समर्थन यात्रा को आगे बढ़ाते हुए पोलिंग बूथ चराड़ा, छतैहड़, करमाली, नारी व खड़ोल में लोगों से संपर्क किया। इस दौरान उन्होंने जयराम सरकार की चार वर्षों की उपलब्धियों को जनता के सामने रखा।
नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करते हुए कंवर ने कहा कि एक करोड़ रुपये व्यय करके चराड़ा-छतेहड़ पेयजल योजना जनता को समर्पित की गई है। लगभग साढ़े चार करोड़ रुपये से छतेहड़-अलसाहन संपर्क सड़क का निर्माण कार्य जारी है। उन्होंने कहा कि अलसाहन और ठाकुरद्वारा भ्यांम्बी में 15-15 लाख रुपये से पंचवटी वाटिकाएं बनाई जा रही हैं। ग्राम पंचायत सुकड़ियाल में मनरेगा के तहत विकास कार्यों पर तीन करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं।
कंवर ने कहा कि कुटलैहड़ क्षेत्र को पर्यटन के मानचित्र पर एक अलग पहचान दिलाने की दिशा में 20 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 5.48 करोड़ खर्च करके 8 किलोमीटर लंबी हटली-खड़ोल सड़क बनाई गई है। 4.13 करोड़ से 6 किलोमीटर लंबी अप्पर थाना से कुट चराड़ा, अलसाहन भ्यांम्बी सड़क का निर्माण कार्य जारी है।
विज्ञापन
मुद्रिका बस सेवा को दिखाई हरी झंडी
वीरेन्द्र कंवर ने बंगाणा से कलोहा वाया तुतड़ू मुद्रिका बस सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कहा कि इस बस सेवा के माध्यम से अरलू, नारी, चपलाह गांवों को कवर किया जाएगा। इस अवसर पर बीडीसी चेयरमैन देवराज शर्मा, हिमफैड के निदेशक चरणजीत शर्मा, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष सूरम सिंह, मंडला उपाध्यक्ष राकेश राजू, अरलू के प्रधान महेन्द्र सिंह राणा, मलांगड़ के प्रधान महेंद्र चौहान, सुकड़ियाल की प्रधान वीना देवी, करमाली की प्रधान दर्शना ठाकुर, बीडीसी सदस्य प्रकाश चंद, मंडल सचिव व बीडीसी सदस्य राजेंद्र रिंकू, संकड़ियाल के उपप्रधान अरुण मनकोटिया, हटली के उपप्रधान सुरेंद्र हटली, भाजपा कार्यकर्ता रेशम ठाकुर, जगदीश शर्मा, रिटायर्ड एसई मेला राम दड़ोच सहित अन्य उपस्थित रहे।