{"_id":"61e997e82951fd208546eadf","slug":"viral-cases-also-increased-amid-the-threat-of-corona-una-news-sml397277980","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना के खतरे के बीच वायरल के मामले भी बढ़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना के खतरे के बीच वायरल के मामले भी बढ़े
विज्ञापन
ऊना न्यायालय परिसर में पहुंचे प्रार्थी। गैर जरूरी होने पर इन्हें एंट्री नहीं दी गई। संवाद
- फोटो : Una
ऊना। जिले में कोरोना के मामलों के बीच सर्द मौसम में वायरल के मामले के भी बढ़ते जा रहे हैं। कोरोना व वायरल के लक्षण एक जैसे होने से मरीजों में असमंजस की स्थिति भी बनी है। ऐसे में मरीज अस्पताल जाने से भी कतरा रहे हैं। इससे स्वास्थ्य विभाग के लिए दिक्कतें बढ़ रही है। स्वास्थ्य विभाग लोगों से सर्दी, खांसी, जुकाम व बदन दर्द वायरल की दवाई से न ठीक होने पर कोविड टेस्ट करवाने की अपील कर रहा है।
जानकारी के अनुसार जिले के अस्पतालों में रोजाना वायरल से संबंधित 30 से 40 प्रतिशत मामले पहुंच रहे हैं। कोरोना व वायरल के मामले एक समान होने के चलते मरीज भी दुविधा में है। स्वास्थ्य विभाग लोगों से केमिस्ट की दुकान से सर्दी, जुकाम व बुखार की दवाई न लेेने की अपील कर रहा है, लेकिन लोग अस्पताल में जाकर जांच के बाद उपचार शुरू करने के बजाय केमिस्ट से दवाई लेकर खतरा मोल ले रहे हैं। बता दें कि कोरोना होने पर भी बदन दर्द, सर्दी, जुकाम व खांसी की शिकायत मरीज को होती है।
इसी तरह वायरल के चलते भी सर्दी लगना, जुकाम व खांसी व बदन दर्द की शिकायत ही रहती है। ऐसे में लोगों कोरोना के टेस्ट से बचने के लिए अस्पताल का रुख नहीं कर रहे हैं। जबकि, स्वास्थ्य महकमा इस तरह के लक्षण होने पर बिना चिकित्सीय सलाह दवाई न लेने की अपील कर रहा है। इस संबंध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. रमन शर्मा ने बताया कि लोग वायरल को लेकर लापरवाही न बरतें। अगर समस्या अधिक है तो अस्पताल में आकर उपचार करवाएं।