फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Vinod was killed,by four friends,in a money transaction

पैसों के लेन-देन को लेकर चार दोस्तों ने की थी विनोद की हत्या

Mon, 31 Aug 2020 07:27 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2020 07:27 PM IST
विज्ञापन
Vinod was killed,by four friends,in a money transaction
विनोद की हत्या के मामले में पकड़े गए आरोपी दोनो युवक । - फोटो : Una
नंगल। श्री आंनदपुर साहिब पुलिस ने ऊना के एक युवक के ब्लाइंड मर्डर केस की गुत्थी को सुलझाते हुए उसके ही चार दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया है। चारों मृतक के खास दोस्त थे। इनमें से दो आरोपी नाबालिग बताए जा रहे हैं। हत्या का कारण पैसों के लेन-देन से जुड़ा बताया जा रहा है।
विज्ञापन

रूपनगर एसपी अजिंदर सिंह ने घटनाक्रम का अनावरण करते हुए बताया कि बीते 30 जुलाई को गंगुवाल पावर हाऊस नंबर एक से एक अज्ञात शव होने की जानकारी पुलिस को मिली थी। शव की शिनाख्त ऊना जिला शहर निवासी विनोद के रूप में हुई थी। शव के हाथ और मुंह बंधे हुए थे, इसी कारण पुलिस ने उसी दिन हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच में जैसे-जैसे कड़ियां जुड़ती गईं और जब पूरा मामला सुलझा तो मृतक के चार दोस्त ही विनोद के हत्यारे निकले।
विज्ञापन

पकड़े गए आरोपियों सतपाल सिंह उर्फ सत्तू पुत्र तिलक राज निवासी जांदला व टोनी पुत्र दर्शन सिंह निवासी बेला रामगढ़ को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि अन्य दो नाबालिग आरोपियों को पकड़ा है। इन लोगों से मृतक की हाथ घड़ी व कार भी बरामद कर ली गई है। जिसे यह लोग नंबर बदल कर चला रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह है पूरा मामला
बीते 27 जुलाई की रात ऊना निवासी विनोद अपनी एसयूवी कार में अपने दोस्तों को मिलने निकला था, लेकिन उसके बाद उसका कोई अता पता नहीं लगा और न ही उसकी कार का। इस पर परिजनों ने इसकी शिकायत ऊना पुलिस के पास की थी। 30 जुलाई को गंगुवाल पावर से मिले शव की पहचान विनोद के भाई मनोज ने की थी। इसी दिन श्री आंनदपुर साहिब पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। पूरे एक माह बाद इस हत्याकांड का पर्दाफाश करते हुए श्री आंनदपुर पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed