{"_id":"68496fbeb189a37feb06cf59","slug":"villagers-stopped-a-tractor-loaded-with-stones-police-issued-a-challan-of-rs-5000-una-news-c-93-1-ssml1047-156098-2025-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: ग्रामीणों ने रोका पत्थरों से भरा ट्रैक्टर, पुलिस ने काटा 5000 का चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: ग्रामीणों ने रोका पत्थरों से भरा ट्रैक्टर, पुलिस ने काटा 5000 का चालान
विज्ञापन
टकारला खड्ड में हो रहे अवैध खनन पर हुई कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ूही (ऊना)। उपमंडल अंब की टकारला पंचायत में अवैध खनन पर ग्रामीणों ने सख्त रुख अपनाते हुए पत्थरों से भरे एक ट्रैक्टर को मौके पर ही रोक लिया। स्थानीय लोगों ने इस मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर ट्रैक्टर के कागजात जांचे। इस दौरान चालक के पास आवश्यक एम फार्म नहीं पाया गया। पुलिस ने खड्ड में ही ट्रैक्टर को खाली करवाकर 5000 रुपये का चालान काटा। पुलिस अधिकारियों ने साफ किया कि अवैध खनन करने वालों पर भविष्य में भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने कहा कि टकारला व साथ लगती अन्य खड्डों में पिछले काफी समय से अवैध खनन हो रहा है। इससे पर्यावरण को भी नुकसान पहुंच रहा है। बुधवार को जब ग्रामीणों ने ट्रैक्टर को खड्ड से निकलते देखा तो इसे रोक लिया। अंब पुलिस का कहना है कि उन्हें ग्रामीणों से सूचना मिली थी कि खड्ड से पत्थरों से भरा एक ट्रैक्टर निकल रहा है। इसे रोका गया है। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की। स्थानीय लोग प्रशासन से मांग की है कि खड्ड में अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए स्थायी समाधान निकाला जाए ताकि पर्यावरण को हो रहे नुकसान को रोका जा सके। इस संबंध में डीएसपी अंब डाॅ. वसुधा सूद ने बताया कि अवैध खनन पर सूचना मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है। आगामी दिनों में भी जारी रहेगी।