फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Villagers are angry as road construction material flows into the drain

Una News: सड़क निर्माण सामग्री नाले में बहने से ग्रामीणों में रोष

Sat, 16 Aug 2025 07:17 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Aug 2025 07:17 PM IST
विज्ञापन
Villagers are angry as road construction material flows into the drain
पंचायत ने दी सफाई, सभी सामग्री सुरक्षित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ूही (ऊना)। ग्राम पंचायत पोलियां पुरोहितां में सड़क निर्माण के लिए लाई गई कंक्रीट, इंटरलॉकिंग ब्लॉक और सीमेंट बारिश और तेज बहाव में बह जाने से ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत की लापरवाही से लाखों रुपये की सरकारी सामग्री बर्बाद हो गई। ग्रामीण अजय, बलविंद्र ठाकुर, विपिन ठाकुर, बिशन दास, संजू चौधरी, बलविंद्र कुमार, रोहित, सुनील चौधरी और पूर्व उपप्रधान सुनील ठाकुर ने बताया कि सड़क निर्माण के लिए लगभग दो लाख रुपये का प्रावधान किया गया था। एक वर्ष पूर्व इसके लिए टाइलें और सीमेंट खरीदे गए थे। आधा कार्य पूरा भी हो चुका था, लेकिन शेष कार्य लंबे समय से रुका हुआ है। इस दौरान करीब 22 सीमेंट बैग खराब हो गए और कई टाइलें पानी में बह गईं। ग्रामीणों का कहना है कि सामग्री को खुले में रखने और कार्य में अनावश्यक देरी के कारण यह नुकसान हुआ। यदि सामग्री को सुरक्षित स्थान पर रखा जाता या समय पर उपयोग कर लिया जाता तो बर्बादी से बचा जा सकता था। उन्होंने इसे गंभीर लापरवाही बताते हुए प्रशासन से मांग की है कि मामले की जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए। वहीं, ग्राम पंचायत प्रधान मंजू ने इन आरोपों को निराधार बताया। उन्होंने कहा कि रास्ते के लिए दो साल पहले राशि स्वीकृत हुई थी, लेकिन करीब सात महीने पहले ही सरकारी सीमेंट विभाग के पास पहुंचना शुरू हुआ। एक माह पूर्व कार्य शुरू किया गया था और उसी समय टाइलें व सीमेंट मंगाए गए थे। अधिक बारिश होने के कारण काम अस्थायी रूप से रोकना पड़ा। बरसात खत्म होते ही काम दोबारा शुरू किया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि सारा सीमेंट और टाइल सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed