फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Villagers are angry about BPL survey in Gram Sabha

Una News: ग्राम सभा में बीपीएल सर्वे को लेकर ग्रामीणों में रोष

Sun, 20 Jul 2025 07:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jul 2025 07:30 PM IST
विज्ञापन
Villagers are angry about BPL survey in Gram Sabha
लोगों ने सरकार की नई गाइडलाइन को बताया गरीब विरोधी
विज्ञापन

सर्वे में पंचायत सदस्यों की अनदेखी पर जताई नाराजगी

संवाद न्यूज एजेंसी

बड़ूही (ऊना)। उपमंडल अंब की भैरा पंचायत में रविवार को ग्राम सभा का आयोजन हुआ, जिसमें पंचायत प्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। पंचायत सचिव जरनैल सिंह ने विकास कार्यों की जानकारी दी और बताया कि नई सरकारी गाइडलाइन के अनुसार हुए बीपीएल सर्वे में केवल एक व्यक्ति को ही पात्र पाया गया है, जबकि पहले लगभग 100 परिवार सूची में थे। इस पर ग्रामीणों ने नाराजगी जताते हुए नई बीपीएल नीति को गरीब विरोधी करार दिया। उन्होंने कहा कि सिर्फ पक्का कमरा या बिजली कनेक्शन होने से किसी को अमीर मानना गलत है। मनरेगा के तहत भी सभी जरूरतमंदों को पर्याप्त काम नहीं मिल पाता। ग्रामीणों ने सर्वे प्रक्रिया की पारदर्शिता पर भी सवाल उठाए, क्योंकि इसमें पंचायत प्रधान व सदस्यों को शामिल नहीं किया गया। उन्होंने मांग की कि बीपीएल सर्वे में निर्वाचित प्रतिनिधियों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए और स्थानीय हालात को आधार बनाया जाए। पंचायत प्रधान अंजना ढिल्लो ने कहा कि सरकार की नई बीपीएल गाइडलाइंस गरीबों के साथ अन्याय हैं और मनरेगा की 100 दिन की सीमा व पक्के कमरे की शर्त हटाई जानी चाहिए। सभा में उपप्रधान सुरेंद्र सिंह, ऑब्जर्वर अशोक कुमार, वार्ड पंचों सहित अनेक ग्रामीण, महिलाएं व बुजुर्ग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed