{"_id":"68aaff6533bad0413d0dedc7","slug":"vikas-sonipat-winner-in-the-huge-wrestling-competition-of-baheri-una-news-c-93-1-ssml1048-163226-2025-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: बहेड़ी के विशाल दंगल में विकास सोनीपत विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: बहेड़ी के विशाल दंगल में विकास सोनीपत विजेता
विज्ञापन
बाहरी प्रदेशों से आए पहलवानों ने दिखाए कुश्ती के दांव
संवाद न्यूज एजेंसी
जोल (ऊना)। उप तहसील जोल के अंतर्गत गांव बहेड़ी स्थित गुग्गा जाहरवीर मंदिर में वार्षिक विशाल दंगल मेले का आयोजन धूमधाम से किया गया। मंदिर कमेटी के प्रधान सर्बजीत सिंह और सचिव डॉ. सुरेश गर्ग ने बताया कि इस अवसर पर महालक्ष्मी इंडस्ट्री अंबेहड़ा के उद्योगपति एवं समाजसेवी योगराज जोगी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने मुख्य अतिथि का पगड़ी पहनाकर और शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया। अपने संबोधन में योगराज जोगी ने कहा कि मेले हमारी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा हैं और खेलों से मानसिक व शारीरिक विकास होता है। दंगल मेले की सभी व्यवस्थाओं का सफलतापूर्वक संचालन कमेटी के उपप्रधान अनिल कुमार, कोषाध्यक्ष रिंपल कुमार, सदस्य रमेश कौर, बीना देवी, विवेक धीमान, सुभाष गर्ग, अमरजीत सिंह और संजीव कुमार की ओर से किया गया। इस मौके पर हिमाचल, पंजाब, हरियाणा, कुरुक्षेत्र सहित विभिन्न राज्यों के नामी पहलवानों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि योगराज जोगी ने मंदिर कमेटी को 21,000 रुपये की राशि भेंट की। मेले की अंतिम कुश्ती 51,000 रुपये की रखी गई, जिसमें सोनीपत के पहलवान विकास ने बाजी मारी और डेरा बाबा नानक (बटाला) के पहलवान जस्सा उपविजेता रहे। विजेता विकास को कमेटी की ओर से 31,000 रुपये तथा उपविजेता जस्सा को 21,000 रुपये की नकद राशि देकर सम्मानित किया गया।