{"_id":"61f976a565800b7b30439b9f","slug":"vigilance-team-arrested-the-accused-of-furgery-documents-case-in-una-district-himachal-una-news-sml398308534","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी दस्तावेजों से जीपीएफ से 19 लाख रुपये निकालने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी दस्तावेजों से जीपीएफ से 19 लाख रुपये निकालने का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
ऊना। फर्जी दस्तावेजों के सहारे जीपीएफ से 19 लाख रुपये निकालने के आरोपी कनिष्ठ सहायक को विजिलेंस ने गिरफ्तार कर लिया है। विजिलेंस आरोपी से पूछताछ कर रही है। बुधवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
लोनिवि विद्युत मंडल में अधिशासी अभियंता मनीष भुप्पल ने विजिलेंस को शिकायत दी थी कि उनके विभाग के कनिष्ठ सहायक राकेश सिंह निवासी पालकवाह तहसील हरोली जिला ऊना ने वित्तीय वर्ष 2019-20 में गलत कागजात के आधार पर सरकारी खजाने से 19 लाख रुपये का गबन किया है।
आरोप है कि कनिष्ठ सहायक ने धोखाधड़ी को अंजाम देने के लिए तत्कालीन अधिशासी अभियंताओं को गुमराह किया और हेराफेरी से सरकारी फंड का दुरुपयोग किया। विजिलेंस की जांच में सामने आया है कि कनिष्ठ सहायक के भविष्य निधि खाते में कोई जमा राशि नहीं थी। यह जानते हुए भी शातिर ने जाली जीपीएफ निकासी फार्म, बैलेंस शीट, कार्यालय स्वीकृति आदेश, एचपीटीआर-4 बिल जैसे दस्तावेज तैयार किए और सरकारी धन का गबन कर लिया।
विज्ञापन
आरोपी ने 19 लाख रुपये की राशि को छह बार में निकाला है। इसके बाद उसने इस्तेमाल किए जाली दस्तावेज नष्ट कर दिए। इस संबंध में विजिलेंस डीएसपी ऊना अनिल मेहता ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में जांच जारी है।