{"_id":"61f033abe68e7953ed795275","slug":"very-few-devotees-reached-chintpurni-in-january-una-news-sml3977310192","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनवरी में चिंतपूर्णी पहुंचे बेहद कम श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनवरी में चिंतपूर्णी पहुंचे बेहद कम श्रद्धालु
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरवाईं(ऊना)। प्रसिद्ध शक्तिपीठ चिंतपूर्णी मंदिर में जनवरी महीने में श्रद्धालुओं की संख्या में बेहद कमी दर्ज की गई है। नए साल के पहले दो दिनों को छोड़कर अभी तक बाकी दिनों में मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में भारी गिरावट आई है।
चिंतपूर्णी मंदिर में श्रद्धालुओं के कम पहुंचने के कारण दुकानदार भी पिछले कई दिनों से मंदी की मार झेल रहे हैं। मंदिर में श्रद्धालुओं के कम आने का कारण पिछले काफी समय से लगातार पड़ रही बारिश व कड़ाके की ठंड माना जा रहा है।
नये साल के पहले महीने जनवरी की बात की जाए तो पिछले बीस दिनों में दस दिन तो बारिश ही रही। मंदिर न्यास से मिली जानकर पहली जनवरी से 24 जनवरी तक 65 हजार श्रद्धालुओं ने मां के दरबार में हाजिरी लगाई है। यही नहीं रविवार को छुट्टी वाले दिनों में भी श्रद्धालुओं की मंदिर में बड़ी भीड़ देखने को नहीं मिली है। वहीं दुकानदारों के लिए ये महीना बड़ा मंदी वाला निकल रहा है जिनकी रोजी रोटी श्रद्धालुओं पर निर्भर है। कई दुकानदार तो सारा सारा दिन दुकानों पर बोहनी भी नहीं कर पा रहे हैं तो कई दुकानदार तीन सौ चार सौ रुपये कमाकर अपना घर खर्चा बड़ी मुश्किल से चला रहे हैं। बाजार में मंदा होने के कारण दुकानदारों को रोजी-रोटी की चिंता भी सताने लगी है।