{"_id":"62360d7a5cb7dd7c6607f2b7","slug":"vehicles-with-banned-flags-entering-himachal-s-una-from-bordering-state-punjab-una-news-sml4030245158","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतिबंधित झंडों के साथ हिमाचल में घुस रहे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतिबंधित झंडों के साथ हिमाचल में घुस रहे वाहन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। पंजाब से प्रतिबंधित झंडों के साथ हिमाचल में वाहन प्रवेश कर रहे हैं। इन वाहनों में सवार युवा बेखौफ प्रतिबंधित झंडों के साथ घूम रहे हैं। इन झंडों में हथियार के अलावा भिंडरावाला के फोटो भी लगे हुए हैं।
पुलिस ऐसे चौपहिया और दोपहिया वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। नाकाबंदी कर ऐसे प्रतिबंधित झंडों को वाहनों से उतारा भी जा रहा है।
पुलिस के मुताबिक पंजाब की ओर से प्रतिबंधित झंडों के साथ लगातार बाइक और कार सवार विभिन्न जगहों से हिमाचल प्रवेश कर रहे हैं। हालांकि पुलिस जगह-जगह नाकाबंदी कर कार्रवाई कर रही है। बीते एक सप्ताह में पुलिस ने 1134 चालान कर 5.72 लाख रुपये जुर्माना वसूला है।
पुलिस लगातार ऐसे झंडों के साथ आने वाले वाहनों पर नजर रख रही है। कहीं से भी इस तरह के फोटो मिलने पर उन्हें जांचा जा रहा है। मैड़ी मेले के दौरान कुछ दिन पहले उस ओर भी इस तरह के वाहनों में झंडे देखे गए थे, जिन्हें पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उतरवाया था।
विज्ञापन
एसपी ऊना अर्जित सेन ठाकुर ने कहा कि यातायात नियमों और प्रतिबंधित झंडों के इस्तेमाल पर कार्रवाई की जा रही है।