{"_id":"684b21bf38617b39520d92e7","slug":"vehicle-of-devotees-from-punjab-overturned-in-basoli-one-dead-35-injured-una-news-c-399-1-sml1031-318037-2025-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: बसोली में पलटी पंजाब के श्रद्धालुओं की गाड़ी, एक की मौत, 35 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: बसोली में पलटी पंजाब के श्रद्धालुओं की गाड़ी, एक की मौत, 35 घायल
विज्ञापन
दुर्घटना में घायल हुए मरीजों का उपचार करते क्षत्रिय अस्पताल में चिकित्सक। संवाद।
घायलों में तीन लोग गंभीर हालत में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर, अमृतसर के मंजीठा हलके के रहने वाले हैं सभी लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिला के बसोली गांव में वीरवार देर रात पंजाब के श्रद्धालुओं की पिकअप गाड़ी पलट गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है और करीब 35 घायल हैं।
हादसा उस समय हुआ जब एक पिकअप गाड़ी श्रद्धालुओं को लेकर पीर निगाह धार्मिक स्थल से पंजाब के अमृतसर लौट रही थी। इस दौरान बसोली गांव में एक तीखे मोड़ पर सामने से ट्रक आने पर गाड़ी बीच बचाव करती हुई पलट गई। गाड़ी में बैठे श्रद्धालु हादसे की चपेट में आ गए।
गंभीर घायल तीन लोगों को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। जबकि, अन्य का इलाज क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में चल रहा है। जानकारी के अनुसार अमृतसर के मजीठा विधानसभा क्षेत्र के पंगली कला और बुर्ज गांव के लोग पिकअप गाड़ी को डबल डेकर बनाकर बीते बुधवार को पीर निगाह आए थे। माता टेकने के बाद सभी श्रद्धालु वीरवार को धार्मिक आयोजन के बाद गांव लौटने के लिए पिकअप गाड़ी में रवाना हुए।
करीब तीन किलोमीटर बाद बसोली गांव में तीखे मोड़ पर सामने से ट्रक आया और गाड़ी चालक ट्रक से बीच-बचाव करते हुए नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी पलट गई। इस दौरान गाड़ी में करीब 40 लोग सवार थे। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 35 घायल हो गए।
विज्ञापन
हादसे में जान को गवाने वाले की पहचान धीर सिंह पुत्र दिलीप सिंह निवासी 434 कोठी मुस्तफाबाद जिला अमृतसर के तौर पर हुई है। क्षेत्रीय अस्पताल ऊना के एमएस डॉक्टर संजय मनकोटिया ने कहा कि कुछ लोगों को हादसे में गंभीर चोटें आई हैं।
प्राथमिक उपचार के बाद तीन को पीजीआई रेफर किया गया है, जबकि अन्य का इलाज ऊना अस्पताल में किया जा रहा है। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई है। संजय मनकोटिया ने कहा कि हादसे की सूचना मिलने के तुरंत बाद ऊना अस्पताल की टीम मुस्तैद हो गई थी। सभी को समय रहते उपचार दिया गया।