{"_id":"626c37cf74d4b675a37fc8b8","slug":"veccination-of-child-una-news-sml407277826","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला स्वास्थ्य अभियान: छोटे बच्चों को कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए आगे आएं अभिभावक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला स्वास्थ्य अभियान: छोटे बच्चों को कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए आगे आएं अभिभावक
Sat, 30 Apr 2022 12:39 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गगरेट (ऊना)
संवाद न्यूज एजेंसी, गगरेट (ऊना)
Published by: शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Apr 2022 12:39 AM IST
सार
इससे पहले 12 से 14 और 15 से 18 साल के विद्यार्थियों ने टीकाकरण को लेकर काफी उत्साह दिखाया है। अब छोटे बच्चों का भी टीकाकरण शुरू होने जा रहा है।
विज्ञापन
इंडियन आइडल स्टार नितिन कुमार।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना महामारी से बचाव के लिए अब पांच से 12 साल के बच्चों को भी वैक्सीन की सुरक्षा कवच देने की कवायद शुरू हो गई है। बच्चों को कोरोना से सुरक्षित करने में अभिभावक की मुख्य भूमिका रहेगी। इससे पहले 12 से 14 और 15 से 18 साल के विद्यार्थियों ने टीकाकरण को लेकर काफी उत्साह दिखाया है। अब छोटे बच्चों का भी टीकाकरण शुरू होने जा रहा है। अभिभावकों को जागरूक करने के लिए समाज के प्रबुद्ध लोग आगे आ रहे हैं और कोरोना से बचाव के लिए बच्चों को वैक्सीन लगवाने के लिए आगे आने की अपील कर रहे हैं।
कोरोना टीकाकरण अवश्य करवाएं : डॉ. बीडी शर्मा
सेवानिवृत्त सीएमओ डॉ. बीडी शर्मा के अनुसार कोरोना टीकाकरण में अब छोटे बच्चों को भी शामिल किया जा रहा है। इस अभियान में सभी का सहयोग आवश्यक है। अभिभावक अपने बच्चों को वैक्सीन जरूर लगवाएं।
विज्ञापन
टीकाकरण अभियान में करें सहयोग : नितिन
इंडियन आइडल स्टार नितिन कुमार ने कहा छोटे बच्चों के टीकाकरण अभियान में सभी सहयोग करें। अभिभावकों को इस मुहिम में आगे आने की जरूरत है। वैक्सीन की सुरक्षा कवच से अभिभावक भी चिंतामुक्त होंगे।
टीकाकरण के लिए करेंगे जागरूक: आशीष
गगरेट अपर के उपप्रधान आशीष शर्मा ने कहा पंचायत स्तर पर सभी को कोरोना टीकाकरण के लिए जागरूक किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग के इस अभियान में सक्रियता से जुड़कर सभी को जागरूक कर टीकाकरण सुनिश्चित करेंगे।
अभी तक टीकाकरण अभियान रहा सफल : प्रिंस
अभिभावक प्रिंस सुधेड़ा ने कहा कि अब 5 से 12 साल के बच्चों का टीकाकरण होना है। सभी अभिभावक आगे आकर बच्चों को वैक्सीन लगवाएं।