{"_id":"6a6111458e8228fda90c4c34","slug":"vacant-posts-of-technical-and-non-technical-staff-in-rakkad-electricity-board-una-news-c-93-1-una1026-199527-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: विद्युत मंडल रक्कड़ में तकनीकी और गैर तकनीकी कर्मचारियों के पद रिक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: विद्युत मंडल रक्कड़ में तकनीकी और गैर तकनीकी कर्मचारियों के पद रिक्त
Thu, 23 Jul 2026 12:21 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Thu, 23 Jul 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
नारी (ऊना)। हिमाचल प्रदेश स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड के मंडल रक्कड़ में आधे से अधिक पद रिक्त हैं, इससे मौजूदा कर्मचारियों पर अतिरिक्त कार्यभार होने से उन्हें कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन और बोर्ड से रिक्तों पदों को जल्द भरने की मांग की है। बिजली बोर्ड के मंडल रक्कड़ में तकनीकी और गैर तकनीकी कर्मचारियों के कुल 534 पद स्वीकृत हैं। स्वीकृत पदों में से 223 पद भरे हुए हैं जबकि 311 रिक्त पड़े हैं। कई कर्मचारियों का स्थानांतरण होने या सेवानिवृत्त होने के उपरांत उसके स्थान पर कोई भी कर्मचारी नहीं आ रहा है। जब तकनीकी कार्य का बोझ अधिक होता है तो अस्थायी रूप से एक डिवीजन से दूसरे डिवीजन में कर्मचारियों को अस्थायी तौर पर लाया जाता है। लोगों का कहना है कि सरकार और विभाग द्वारा सीधी भर्ती कभी-कभी होती है परंतु सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों की रफ्तार नई भर्तियों की तुलना में अधिक होती है। सब डिवीजन ऊना और बसाल के उपभोक्ताओं महेश चंद, संजीव कुमार, देवराज, अश्विनी कुमार, सुशील कुमार, राम सिंह, कृष्ण कुमार, साधु राम, जुगल किशोर आदि का कहना है कि बाबा रुद्र बिजली बोर्ड के कार्यालय में कनिष्ठ अभियंता का पद लगभग चार वर्षों से रिक्त पड़ा है। रामपुर के कनिष्ठ अभियंता को अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।
रक्कड़ डिवीजन के तहत 311 तकनीकी और गैर तकनीकी कर्मचारियों के पद रिक्त पड़े हैं, परंतु दूसदे सब डिवीजन से कर्मचारियों को प्रतिनियुक्त कर कार्य चलाया जा रहा है। जनता को कोई असुविधा न हो, इसके लिए पूरे प्रयास किए जा रहे हैं।
-यशविंदर सिंह, अधिशासी अभियंता, विद्युत बोर्ड कार्यालय रक्कड़
विज्ञापन
रक्कड़ डिवीजन के तहत 311 तकनीकी और गैर तकनीकी कर्मचारियों के पद रिक्त पड़े हैं, परंतु दूसदे सब डिवीजन से कर्मचारियों को प्रतिनियुक्त कर कार्य चलाया जा रहा है। जनता को कोई असुविधा न हो, इसके लिए पूरे प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
-यशविंदर सिंह, अधिशासी अभियंता, विद्युत बोर्ड कार्यालय रक्कड़