फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Vacant posts in departments exposed the reality of administrative system: Satpal

विभागों में खाली पदों ने खोली प्रशासनिक व्यवस्था की पोल : सतपाल

Sun, 20 Jul 2025 07:52 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jul 2025 07:52 PM IST
विज्ञापन
Vacant posts in departments exposed the reality of administrative system: Satpal
बोले, आपात स्थिति में जिम्मेदारी संभालने वाला कोई वरिष्ठ अधिकारी नहीं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। वर्षा ऋतु में आपदा प्रबंधन की सर्वाधिक आवश्यकता के समय ऊना जिला में लोक निर्माण विभाग सहित अन्य विभागों में खाली पदों ने प्रशासनिक अव्यवस्था को उजागर कर दिया है। इस पर ऊना के विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने प्रदेश सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि भूस्खलन, सड़कें टूटने और जलभराव जैसी समस्याओं के बीच लोक निर्माण विभाग में अधीक्षण अभियंता जैसे वरिष्ठ पद खाली हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सरकार ने स्थिति सुधारने के बजाय फ्लड कंट्रोल डिवीजन जैसे अहम विभाग को ही समाप्त कर दिया। सत्ती ने चेताया कि भारी बारिश की चेतावनी के बीच यदि कोई आपदा आती है, तो इसका खामियाजा जनता को भुगतना पड़ेगा। सिर्फ पीडब्ल्यूडी ही नहीं, उन्होंने शिक्षा विभाग की बदहाली का भी उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि कई स्कूलों में प्रिंसिपल और मुख्याध्यापकों के पद खाली हैं, जिससे शैक्षणिक व्यवस्था प्रभावित हो रही है। उन्होंने सरकार से मांग की कि खाली पदों को शीघ्र भरा जाए और जरूरी विभागों को पुनः सक्रिय किया जाए, अन्यथा जनता आने वाले समय में इसका जवाब देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed