{"_id":"67f6776383e07e25870e7c44","slug":"use-the-call-before-you-dig-app-in-digging-works-mahendra-una-news-c-93-1-una1002-150920-2025-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"खोदाई कार्यों में कॉल बिफोर यू डिग एप का करें इस्तेमाल : महेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खोदाई कार्यों में कॉल बिफोर यू डिग एप का करें इस्तेमाल : महेंद्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खोदाई से भूमिगत टेलीफोन लाइनों, बिजली केबल, जल आपूर्ति पाइप लाइनों को पहुंच रहा नुकसान
कहा-एप के इस्तेमाल से भूमिगत संरचनाओं की सुरक्षा होगी सुनिश्चित
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर ने जिले में भूमिगत संरचनाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और खोदाई कार्यों के दौरान किसी भी प्रकार की क्षति से बचाव को कॉल बिफोर यू डिग एप का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने पर जोर दिया है। वे बुधवार को एनआईसी कक्ष में सुरक्षित उत्खनन के लिए कॉल बिफोर यू डिग एप के क्रियान्वयन पर चर्चा के लिए बुलाई बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। इसमें लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति विभाग, विद्युत विभाग, वन विभाग, राष्ट्रीय उच्च मार्ग, नगर निगम ऊना, राजस्व विभाग, पंचायती राज विभाग सहित कई अन्य विभाग शामिल थे।
अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि जिले में विभिन्न निर्माण और विकास कार्यों के दौरान कई बार बिना पूर्व जानकारी के खोदाई से भूमिगत टेलीफोन लाइनों, बिजली केबल, जल आपूर्ति पाइप लाइन आदि को नुकसान होता है। इससे न केवल विभागों को आर्थिक क्षति होती है, बल्कि आम नागरिकों को भी असुविधा का सामना करना पड़ता है। इस स्थिति से बचाव के लिए ‘कॉल बिफोर यू डिग’ एप एक अत्यंत उपयोगी माध्यम है, जिसे सभी संबंधित विभागों को अनिवार्य रूप से अपनाना चाहिए।
बैठक के दौरान हिमाचल प्रदेश ग्रामीण लाइसेंस सेवा क्षेत्र के निदेशक चंद्रभान यादव ने एप की कार्यप्रणाली पर विस्तृत प्रस्तुति दी। बताया कि यह एप भारत सरकार के दूरसंचार विभाग की एक अभिनव पहल है, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से 22 मार्च 2023 को लॉन्च किया गया था। एप का उद्देश्य खोदाई करने वाली एजेंसियों और भूमिगत संपत्ति के मालिकों के बीच समन्वय स्थापित करना है। अतिरिक्त उपायुक्त ने सभी विभागों को निर्देश दिए कि वे एप के प्रयोग को अपनी कार्यप्रणाली में शामिल करें और सुनिश्चित करें कि भविष्य में कोई भी खोदाई बिना पूर्व अनुमति एवं समन्वय के न की जाए।