फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Uproar against Agneepath scheme, Youth jammed Redlight Chowk for 45 minutes, case registered

ऊना शहर के रेड लाइट चौक पर अग्निपथ योजना के विरोध में हंगामा

Sat, 18 Jun 2022 08:00 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jun 2022 08:00 PM IST
विज्ञापन
Uproar against Agneepath scheme, Youth jammed Redlight Chowk  for 45 minutes, case registered
ऊना में अग्निपथ योजना के विरोध में रोष रैली निकालते युवा।संवाद - फोटो : Una
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ऊना। जिला मुख्यालय ऊना के व्यस्ततम रेड लाइट चौक पर कांग्रेस नेता दीपक लठ और बीडीसी सदस्य शोभित गौतम की अगुवाई में शनिवार को युवाओं ने अग्निपथ योजना के विरोध में खूब हंगामा किया।
इंदिरा मैदान के पास से रैली के रूप में आए युवाओं ने रेड लाइट चौक पर चक्का जाम कर दिया। युवा एक बड़े आकार का तिरंगा लेकर चौक पर पहुंच गए। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने कड़ी मशक्कत कर जाम खुलाया। करीब 45 मिनट तक हंगामा चलता रहा। वहीं कांग्रेस नेता दीपक लठ और बीडीसी सदस्य व युकां प्रवक्ता शोभित गौतम समेत करीब 100 युवाओं के खिलाफ राष्ट्रीय उच्च मार्ग बाधित करने पर केस दर्ज किया गया है। सदर पुलिस थाना में दोनों नेताओं को नामजद करते हुए आईपीसी की धारा 341, 143 के तहत केस किया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रवीण धीमान ने बताया कि केस दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह इंदिरा मैदान के पास युवा एकत्रित हुए। यहां से रैली के रूप में रेड लाइट चौक की तरफ बढ़े। एहतियातन पुलिस भी मौके पर मौजूद रही। युवा नारेबाजी करते हुए रेड लाइट चौक पर बैठ गए, जिससे आवाजाही पूरी तरह से ठप हो गई। यहां युवाओं ने खूब आक्रोश निकाला। युवा यहां से उठने को तैयार न हुए। चौक में कई किलोमीटर वाहनों की कतारें लग गईं। सूचना मिलने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रवीण धीमान मौके पर पहुंचे और युवाओं को शांत करवाने का प्रयास किया, लेकिन युवा मानने को तैयार नहीं हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि कुछ युवा बीडीसी सदस्य शोभित गौतम की अगुवाई में तिरंगा यात्रा लेकर उपायुक्त कार्यालय की तरफ बढ़े, जबकि मौके पर युवा कांग्रेस नेता दीपक लठ और काफी संख्या में युवक मौके पर ही डटे रहे। युवाओं ने पुशअप निकालकर भी अग्निपथ योजना का विरोध जताया। युवाओं के न हटने पर पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन ठाकुर और डीएसपी मुख्यालय कुलविंद्र सिंह भी मौके पर पहुंचे। तीनों अधिकारियों ने युवाओं को सड़क से हटाने का प्रयास किया और उन्हें रैली के रूप में आगे जाने के लिए कहा, लेकिन भड़के युवा कुछ सुनने को तैयार न हुए। युवाओं को पुलिस उठाती रही, लेकिन वे दोबारा चौक पर बैठते रहे। यह हंगामा करीब 45 मिनट तक चलता रहा। हालांकि बीच में पुलिस ने एंबुलेंस का हवाला देते हुए यातायात के लिए एक लेन खुलवा दी।

बाद में धीरे-धीरे दूसरी तरफ से भी लेन को खुलवाया गया। कड़ी मशक्कत के बाद स्थिति काबू में आई और युवा उपायुक्त कार्यालय की तरफ बढ़े। रोटरी चौक में एसडीएम सदर डॉ. निधि पटेल ने भी प्रदर्शन कर रहे युवाओं से बातचीत की और उन्हें समझाया। वहीं, कांग्रेस नेता दीपक लठ और बीडीसी सदस्य शोभित गौतम ने कहा कि अग्निपथ योजना किसी भी तरह से युवाओं के हित में नहीं है। इसे तुरंत वापस लिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed