फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Unknown thieves stole the bike of a person who went to eat in a hotel

Una News: होटल में खाना खाने गए व्यक्ति की बाइक चुरा ले गए अज्ञात चोर

Sun, 03 Aug 2025 06:11 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Aug 2025 06:11 PM IST
विज्ञापन
Unknown thieves stole the bike of a person who went to eat in a hotel
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


गगरेट (ऊना )। गगरेट-मुबारिकपुर सड़क मार्ग पर स्थित एक होटल में खाना खाने आए एक उद्योग के कर्मचारी की मोटरसाइकिल अज्ञात व्यक्ति ने चोरी कर ली। पीड़ित ने जब भोजन के बाद होटल से बाहर निकलकर देखा तो बाइक गायब थी, जिससे वह हक्का-बक्का रह गया।कर्मचारी गुरपाल सिंह, निवासी गांव बग्गा बरोटा (उपमंडल अंब) ने बताया कि वह 31 जुलाई की शाम लगभग साढ़े पांच बजे अपने दोस्तों के साथ होटल में खाना खाने आया था। उसने अपनी मोटरसाइकिल होटल के बाहर बनी पार्किंग में खड़ी की थी। लेकिन जब वह खाना खाकर बाहर निकला तो बाइक वहां से गायब थी। गुरपाल सिंह ने पहले खुद अपने स्तर पर बाइक की तलाश करने की कोशिश की, लेकिन जब कोई सुराग नहीं मिला तो आखिरकार 2 अगस्त को गगरेट पुलिस थाना में बाइक चोरी की शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एएसपी संजीव भाटिया ने पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस ने बाइक चोरी का केस दर्ज कर लिया है और मामले की छानबीन जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed