फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Undertaker soldier dies in drug addiction center

नशा निवारण केंद्र में उपचाराधीन सैनिक की मौत

Tue, 01 Sep 2020 11:57 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Undertaker soldier dies in drug addiction center
मैहतपुर (ऊना)। क्षेत्र के रायपुर सहोड़ां में नशा निवारण केंद्र में उपचाराधीन एक सैनिक की मंगलवार को संदिग्ध हालत में मौत हो गई। मृतक की पहचान गुरप्रीत सिंह पुत्र सुल्तान सिंह निवासी गांव उदयपुर मराल जिला ऊना के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि उदयपुर मराल गांव के गुरप्रीत सिंह को तकरीबन एक माह पूर्व रायपुर सहोड़ां के एक नशा निवारण केंद्र में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया था। मंगलवार को उसकी तबीयत अचानक खराब हो गई और उसे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक गुरप्रीत सिंह सेना में नौकरी करता था। 28 जुलाई 2020 को नासिक से छुट्टी पर घर आया हुआ था। बताया जा रहा है कि शराब पीने का आदी होने के चलते परिजनों से उसे पिछले माह 29 अगस्त को नशा निवारण केंद्र रायपुर सहोड़ां में भर्ती करवाया था। पुलिस सूत्रों ने कहा कि एक महीना पूर्व में भी उसका नशा छुड़ाने को लेकर उसे यहां भर्ती कराया था। मंगलवार को उसने अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। उधर, एसएचओ गौरव भारद्वाज ने बताया कि मृतक का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मृतक का कोविड टेस्ट भी करवाया जाएगा। मंगलवार को समाचार लिखे जाने तक मृतक के पोस्टमार्टम की प्रक्रिया जारी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed