{"_id":"6747004d8c63fcfa33053480","slug":"underpass-should-be-constructed-at-araniala-gate-on-una-hamirpur-highway-arun-una-news-c-93-1-una1001-139392-2024-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऊना-हमीरपुर हाईवे पर अरनियाला फाटक पर अंडर पास का हो निर्माण : अरुण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊना-हमीरपुर हाईवे पर अरनियाला फाटक पर अंडर पास का हो निर्माण : अरुण
विज्ञापन
ऊना से हरिद्वार ट्रेन की दौलतपुर चौक स्टेशन तक विस्तार की अनुराग से उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिले में रेल सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में फिर ऊना के युवा बुद्धिजीवी अरुण कौशल ने पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग ठाकुर से मांग उठाई है। अरुण कौशल ने बुधवार को सांसद अनुराग सिंह ठाकुर के दिल्ली स्थित आवास पर उन्हें मिलकर एक मांग पत्र भी सौंपा। अनुराग ठाकुर ने इस मांग को जल्द पूरा कराने का आश्वासन भी दिया। अरुण कौशल ने जारी बयान में बताया कि ऊना और हमीरपुर दोनों जिलों को जोड़ने वाले सुपर हाईवे पर पड़ते अरनियाला फाटक की जगह रेलवे अंडर पास बनाया जाए, ताकि यहां फाटक लगने पर वाहनों का लंबा जाम न लगे। जबकि रेलवे कार्य समिति के गठन की मांग भी रखी। वहीं, ऊना हिमाचल से हरिद्वार के बीच चलने वाली रेलगाड़ी का दौलतपुर चौक स्टेशन तक विस्तार करने जैसी मांगों को उनके समक्ष रखा। उन्होंने कहा कि रेलगाड़ियों की आवाजाही बढ़ने की वजह से राज्य राजमार्ग पर जाम की स्थिति बनी रहती है। अरनियाला फाटक के पास ही ऊना का बड़ा अस्पताल भी है। ऐसे में सेहत और मानव जीवन से जुड़ी कई आपातकालीन सेवाओं में वाहन प्रभावित हो जाते हैं। कहा कि इसी वर्ष फरवरी में अंंबाला रेलवे मंडल प्रबंधक मंदीप सिंह भाटिया को मेल भेजकर ऊना हिमाचल स्टेशन के दूसरे प्लेटफार्म, सहारनपुर ट्रेन का हरिद्वार तक विस्तार करने की मांगों को उठाया जा चुका है। आशा है कि नई मांगों पर यथा संभव कार्रवाई होगी। संवाद