{"_id":"6828776702cbdd53860118e0","slug":"unas-fragrance-spreads-its-wings-across-the-state-13-secured-a-place-in-the-overall-top-10-merit-list-una-news-c-93-1-ssml1048-153964-2025-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: ऊना की महक का प्रदेशभर में परचम, ओवरआल टॉप 10 मेरिट में 13 ने बनाया स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: ऊना की महक का प्रदेशभर में परचम, ओवरआल टॉप 10 मेरिट में 13 ने बनाया स्थान
विज्ञापन
जिला पार्षद सुशील कालिया दस जमा दो विज्ञान संकाय की स्टेट टॉपर महक एवम स्टेट में तीसरे स्थान पर
12वीं का परीक्षा परिणाम : टॉप 3 में जिले के 4 विद्यार्थी शामिल, 96.4 फीसदी अंकों के साथ पलक, नवनीत और कनक तीसरे स्थान पर
ऊना के सरकारी स्कूलों ने प्राइवेट को दी टक्कर
मेरिट सूची में पांच विद्यार्थी सरकारी और आठ निजी स्कूलों में करते हैं पढ़ाई
आर्ट्स संकाय की मेरिट में सरकारी स्कूलों के दो विद्यार्थियों ने हासिल किया 10वां रैंक
सभी संकाय की मेरिट में केवल एक छात्र और 12 छात्राएं
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से घोषित 12वीं कक्षा के वार्षिक नतीजों में ऊना जिले के होनहारों ने शानदार उपलब्धि हासिल की है। ऊना की महक ने प्रदेशभर में परचम फहराया है। ओवरआल टॉप टेन मेरिट में प्रदेशभर में पहला स्थान पाया है। जिले के 13 विद्यार्थियों ने ओवरआल टॉप टेन में जगह बनाई है। गगरेट उपमंडल में स्थित सेंट डीआर पब्लिक स्कूल की छात्रा महक ने 97.2 प्रतिशत (486) अंक हासिल कर टॉप किया है। महक गगरेट के ही गांव मरवाड़ी, तहसील घनारी की रहने वाली हैं। उन्होंने 12वीं कक्षा में विज्ञान विषय की पढ़ाई की। उनकी माता सरकारी स्कूल में अध्यापिका है और पिता का निधन हो चुका।
इस बार सरकारी स्कूलों ने निजी स्कूलों को टक्कर दी है। सभी संकाय की ओवरआल मेरिट में पांच विद्यार्थी सरकारी स्कूलों और आठ निजी स्कूलों से हैं। साथ ही आर्ट्स विषय की मेरिट में जिले के दो विद्यार्थियों ने 10वां रैंक हासिल किया है। दोनों विद्यार्थी सरकारी स्कूलों में पढ़ाई करते हैं। वहीं, राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अंबोटा की विज्ञान विषय की छात्रा पलक ठाकुर, सनराइज पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल सलोह की नवनीत कौर और सेंट डीआर पब्लिक स्कूल की कनक शर्मा ने भी 96.4% (482) अंक हासिल कर प्रदेशभर में तीसरा स्थान हासिल किया। तीनों छात्राओं ने विज्ञान विषय में स्कूली पढ़ाई पूरी की। रावमापा पुबोवाल के विज्ञान विषय के छात्र गगनदीप सिंह 96.2% (482) अंक लेकर मेरिट में चौथा स्थान हासिल किया। गुरुकुल पब्लिक स्कूल अंब की विज्ञान विषय की छात्रा रही कृतिका शर्मा और एएनएस रावमापा बढेड़ा राजपूतां की विज्ञान विषय की छात्रा साक्षी ने 96% (480) अंक हासिल कर मेरिट में पांचवां स्थान हासिल किया। रावमापा चौकी मन्यार की छात्रा शगुन ने 95.6 फीसदी (478) अंक हासिल कर ओवरआल मेरिट में सातवां और वाणिज्य संकाय की मेरिट में दूसरा स्थान अर्जित कर क्षेत्र का नाम रोशन किया। इसी स्कूल की छात्रा अनन्या ठाकुर ने 95.4 (477) अंक लेकर सभी संकायों की मेरिट में आठवां और वाणिज्य संकाय की मेरिट में दूसरा स्थान पाया। इसी तरह श्री साई बाबा पब्लिक स्कूल नंगल जरियालां की विज्ञान विषय की छात्रा दिशा वर्मा और सेंट डीआर पब्लिक स्कूल की तनिष्का ठाकुर ने 95.4 (477) अंक हासिल कर मेरिट में आठवां स्थान हासिल किया। डीएवी वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ऊना की दो छात्राओं अंशिका ने कॉमर्स और लवप्रीत ने विज्ञान विषय में पढ़ाई करते हुए सभी संकायों की मेरिट में 95.2 प्रतिशत (476) अंक प्राप्त कर नौवां स्थान अर्जित किया। इसमें अंशिका ने वाणिज्य संकाय की मेरिट में चौथा स्थान भी पाया। इसके अलावा आर्ट्स विषय की मेरिट में रावमापा घंगरेट के ध्रुव और पीएम श्री रावमापा दौलतपुर चौक की इशिता ने 94.4 प्रतिशत (472) अंक हासिल कर आर्ट्स विषय की मेरिट में दसवां स्थान हासिल किया।
उपनिदेशक जिला उच्च शिक्षा विभाग अनिल कुमार ने बताया कि परीक्षा परिणाम शानदार रहे हैं। जिला के विद्यार्थियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। कहा कि सरकारी स्कूलों का प्रदर्शन निश्चित तौर पर सुधरा है। इसके लिए सभी अध्यापक बधाई के पात्र हैं। कहा कि अन्य स्कूल भी शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाएं ताकि सरकारी स्कूलों की शिक्षा प्रणाली पहले की तहत निखर सके और यहां अधिक से अधिक विद्यार्थी पढ़ाई करें।