{"_id":"3f338af0-9b60-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"una-rape-of-innocent-forehead-come-down","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऊना: माथा टेकने आई मासूम से बलात्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊना: माथा टेकने आई मासूम से बलात्कार
ऊना/ब्यूरो
Updated Tue, 02 Apr 2013 12:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब से हिमाचल के ऊना जिले में आई 8 वर्षीय मासूम बच्ची से दुराचार का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बच्ची अपने परिजनों के साथ माथा टेकने आई थी। परिजनों ने स्थानीय लोगों की मदद से आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है, जबकि पीड़ित मासूम का क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में उपचार किया जा रहा है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर लिया है ।
पुलिस जानकारी के अनुसार पंजाब से एक परिवार पीरनिगाह में माथा टेकने रविवार सायं पहुंचा। रात अधिक होने के कारण पूरे परिवार ने इसी स्थान पर एक सराय में आश्रय ले लिया। जबकि आरोपी 25 वर्षीय मुकेश कुमार निवासी सदवां मालिया नूरमहल, नकोदर जिला जालंधर भी उन्हीं के साथ सराय में रुक गया।
रात के समय जब पीड़िता के परिजनों ने उसके पिता को कंबल लाने के लिए मंदिर भेजा तो उक्त युवक भी उनके साथ हो लिया, लेकिन वह पीड़िता के पिता को आधे रास्ते छोड़ कर वापस आ गया और कंबल अधिक होने का बहाना बनाकर बालिका को भी साथ ले गया। सराय से कुछ ही दूरी पर वह बच्ची को झाड़ियों में ले गया, जहां उसने दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
दुराचार के बाद आरोपी भाग खड़ा हुआ। जबकि बालिका की चीखें सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने आरोपी का पीछा करके उसे धर दबोचा। पुलिस को सूचित करने पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
एएसपी राकेश सिंह ने बताया कि पुलिस ने घटना के संदर्भ में एफआईआर दर्ज कर ली है। मामले की छानबीन की जा रही है।