फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Una News Ragging and assault case at JNV settled between both parties

Una News: जेएनवी में रैगिंग, मारपीट मामले में दोनों पक्षों में समझौता; सीनियर छात्रों और शिक्षक पर लगे थे आरोप

Mon, 02 Feb 2026 07:32 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना।
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना। Published by: अंकेश डोगरा Updated Mon, 02 Feb 2026 07:32 PM IST
सार

जेएनवी पेखूबेला में रैगिंग और मारपीट के मामले में दोनों पक्षों में समझौता हो गया है। इस दौरान परिजनों ने कहा कि उनके बच्चे के साथ भविष्य में कुछ भी अनुचित न हो, इसका उन्हें लिखित में आश्वासन दिया जाए। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Una News Ragging and assault case at JNV settled between both parties
जवाहर नवोदय विद्यालय पेखूबेला - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

जवाहर नवोदय विद्यालय (जेएनवी) पेखूबेला में 10वीं कक्षा के एक छात्र के साथ रैगिंग और मारपीट के आरोप मामले में दोनों पक्षों में सोमवार को समझौता हो गया। छात्र ने कुछ सीनियर छात्रों पर रैगिंग और एक शिक्षक पर पिटाई करने का आरोप लगाया था। मामले में सोमवार को उच्च स्तरीय जांच कमेटी और पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों में बैठक हुई। इसके बाद परिजनों की शर्तों अनुसार लिखित समझौता किया गया।

विज्ञापन

सोमवार दोपहर करीब 12 बजे शिकायत करने वाले छात्र और उसके परिजनों ने जेएनवी के प्राचार्य कक्ष में तीन सदस्यीय उच्च स्तरीय जांच कमेटी के समक्ष अपनी बात रखी। इस दौरान संस्थान के कुछ वरिष्ठ अध्यापक और मैहतपुर थाना से पुलिस की टीम भी मौके पर मौजूद रही। कमेटी ने छात्र के साथ पिटाई या अन्य व्यवहार को बिल्कुल अनुचित करार दिया। साथ ही परिजनों से मामले में कार्रवाई के बारे पूछा गया। इस दौरान परिजनों ने कहा कि उनके बच्चे के साथ भविष्य में कुछ भी अनुचित न हो, इसका उन्हें लिखित में आश्वासन दिया जाए। इस पर संस्थान और कमेटी ने सहमति जताई। बच्चे की आगामी बोर्ड परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए परिजन भी इस पर राजी हो गए। इसके साथ ही छात्र ने सोमवार से ही संस्थान में अपनी नियमित पढ़ाई शुरू कर दी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

बीते दिनों पुलिस को दी शिकायत में छात्र ने आरोप लगाया था कि 23 नवंबर, 2025 को स्कूल के एक अध्यापक ने बिना कारण उसके बाल नोचे और थप्पड़ मारे। अध्यापक ने धमकाकर उससे उन बच्चों के नाम लिखवाए, जो उस दिन सदन में किसी छात्र का जन्मदिन मना रहे थे। नाम बताने पर उसे उन छात्रों को बुलाकर लाने के लिए कहा। इसके बाद अध्यापक ने उन छात्रों को भी थप्पड़ मारे। अध्यापक के जाने के बाद उन वरिष्ठ छात्रों ने उसके साथ रैगिंग की। उसे थप्पड़ मारे व पुशअप्स भी करवाए। इसके चलते वह दो महीने तक मानसिक तनाव में रहा। छात्र ने कहा कि हिम्मत जुटाकर उसने इसके बारे में पिता को बताया तो उन्होंने 15 जनवरी को प्राचार्य को शिकायत दी, लेकिन कोई कार्रवाई न होने पर उन्होंने पुलिस को शिकायत दे दी।
विज्ञापन

छात्र के अभिभावकों से सोमवार को बैठक कर मामले की पूरी जानकारी ली गई। बच्चे के भविष्य को ध्यान में रखते हुए और विद्यालय के माहौल को आदर्श बनाने के लिए निर्णय लिए गए हैं। इसमें आरोपी अध्यापक ने माफी मांगी है और विद्यार्थियों को भी लताड़ लगाई गई। - राज सिंह, प्राचार्य जेएनवी पेखूबेला

जेएनवी मामले में पुलिस टीम ने पूरी संवेदनशीलता से कार्य किया। दोनों पक्षों में सोमवार को समझौते की बात सामने आई है। इसमें शिक्षण संस्थान ने भविष्य में ऐसी कोई घटना न होने की बात कही है। -अमित यादव, पुलिस अधीक्षक, ऊना
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed