फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   una news,Indian Farmers Union handed over a demand letter to Agriculture Minister

भारतीय किसान संघ ने कृषि मंत्री को सौंपा मांगपत्र

Fri, 12 Feb 2021 11:23 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Feb 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
una news,Indian Farmers Union handed over a demand letter to Agriculture Minister
ऊना गांव घंडावल में कृषि मंत्री वीरेन्द्र कंवर को भारतीय किसान संघ मांगपत्र सौंपते हुए। - फोटो : Una
ऊना। भारतीय किसान संघ ऊना का एक प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष सुरजीत सिंह राणा की अगुवाई में घंडावल में कृषि मंत्री वीरेंद्र कंवर से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने किसानों की मांगों को लेकर कृषि मंत्री को मांग पत्र सौंपा। किसान संघ ने कृषि मंत्री के समक्ष ग्रेडिंग सेंटर टकारला में गोदाम व ग्रेडिंग मशीन स्थापित करने का कार्य शीघ्र शुरू करने की मांग रखी।
विज्ञापन

लावारिस पशुओं से निजात दिलाने के लिए बाड़बंदी के लिए कांटेदार तार पर 80 : 20 के अनुपात पर अनुदान का शीघ्र भुगतान करने की मांग रखी। थानाकलां की तरह चिंतपूर्णी में भी 200 कनाल भूमि पर फेंसिंग होने पर फसल को लावारिस पशुओं से बचाया जा सकता है। गोशाला हंबोली का कार्य जल्दी पूरा किया जाए। इसके अलावा कोरोना काल में कृषि लोन पर किसानों को राहत व फसल के दामों में बोनस प्रदान किया जाए। कृषि कार्ड पर बिना गारंटी मिलने वाले ऋण की सीमा को एक लाख से पांच लाख करने की मांग रखी। कृषि मंत्री ने आश्वासन दिया कि किसानों की मांगों को सरकार के समक्ष रखकर राहत दी जाएगी। प्रतिनिधिमंडल में महामंत्री संदीप ठाकुर, सुदर्शन सिंह काला, अश्वनी कुमार, बोबी, रामस्वरूप, जोगिंदर पाल, अनिल ठाकुर व अमन कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed