{"_id":"62ec0a9ff402d65d667168ef","slug":"una-news-himachal-news-villagers-furious-over-undeclared-power-cuts-for-three-days-day-and-night-una-news-sml4174145185","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिन से दिन-रात अघोषित बिजली कटों पर भड़के ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिन से दिन-रात अघोषित बिजली कटों पर भड़के ग्रामीण
विज्ञापन
ऊना। जिला मुख्यालय के साथ लगते गांव कोटला कलां अप्पर, डंगोली, अजनोली, बरनोह, डंगेहड़ा, समूरकलां और समूर खुर्द में तीन दिनों से बिजली की अनियमित आपूर्ति हो रही है। इस पर गुस्साए ग्रामीणों ने गांव में एकत्रित होकर रोष प्रदर्शन किया और नारेबाजी की।
ग्रामीणों ने मांग उठाई है कि तुरंत प्रभाव से निर्बाध विद्युत सेवा दी जाए। बीते तीन दिनों से अघोषित बिजली कटों ने स्थानीय ग्रामीणों के लिए मुसीबत पैदा कर दी है। उमस भरी गर्मी के बीच बिजली न होने से अधिक दिक्कतें हो रही हैं। स्थानीय लखनपाल, लवनीश राणा, अतुल शर्मा ने कहा कि बिजली बोर्ड को शिकायत करने के बावजूद समस्या हल नहीं हो पा रही है।
कामकाज इस कारण प्रभावित हो रहे हैं। 1100 नंबर पर भी इसे लेकर शिकायत की गई है, लेकिन कुछ नहीं हो पाया है। ग्रामीणों ने दो टूक कहा है कि यदि इसी तरह अघोषित कट लगते रहे तो मजबूरन सड़कों पर उतरना होगा।