{"_id":"62ec09f3f38ed3183642b11b","slug":"una-news-himachal-news-the-journey-of-devotees-is-not-stopping-in-the-goods-vehicles-una-news-sml417414315","type":"story","status":"publish","title_hn":"मालवाहक वाहनों में नहीं थम रहा श्रद्धालुओं का सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मालवाहक वाहनों में नहीं थम रहा श्रद्धालुओं का सफर
विज्ञापन
ऊना। मालवाहक वाहनों में पंजाब से आने वाले श्रद्धालु धड़ल्ले से सफर कर रहे हैं। जोखिम भरे इस सफर को श्रद्धालु बेखौफ कर रहे हैं। पुलिस और प्रशासन इससे बेखबर है। हिमाचल सीमा में श्रद्धालुओं से भरे मालवाहक वाहन प्रवेश कर रहे हैं, लेकिन इन्हें रोकने वाला कोई नहीं दिख रहा है।
जिला मुख्यालय ऊना से भी मालवाहक वाहनों में श्रद्धालु सफर करते हुए हमीरपुर की तरफ रवाना हो रहे हैं। सीमा पर पुलिस बैरियर के बजाय ग्रामीण रास्तों से हिमाचल में प्रवेश कर रहे श्रद्धालुओं से भरे मालवाहक वाहन हादसों को बुलावा दे रहे हैं।
ऊना से हमीरपुर की सड़क सर्पीली है। ऐसे में यहां से मालवाहक वाहन में सफर बेहद जोखिमपूर्ण है, लेकिन नियमों को ठेंगा दिखाते हुए श्रद्धालु सफर कर रहे हैं। सबसे अधिक हादसे का खतरा डबल डेकर बनाए मालवाहक वाहन में रहता है।
विज्ञापन
इस तरह के वाहन में एक साथ अधिक संख्या में श्रद्धालु सवार होते हैं। इसी तरह का एक वाहन वीरवार दोपहर बाद ऊना शहर से गुजरा। बाबा बालक नाथ मंदिर में दर्शन के बाद श्रद्धालु मालवाहक वाहनों में सवार होकर चिंतपूर्णी की तरफ जा रहे हैं।
बता दें कि मैड़ी मेले के दौरान श्रद्धालुओं से भरे मालवाहक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो चुके हैं। इसी तरह टाहलीवाल में भी श्रद्धालुओं सहित मालवाहक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। हादसों के बावजूद श्रद्धालु धड़ल्ले से गुजरते हैं और इन्हें रोकने पर टीम से भी उलझ जाते हैं।
....
मैहतपुर, मरवाड़ी, मुबारिकपुर और भरवाईं में पुलिस बैरियर स्थापित हैं। पुलिस मालवाहक वाहनों में आ रहे श्रद्धालुओं पर नजर रखे हुए हैं। मालवाहक वाहनों में आ रहे श्रद्धालुओं को लौटाया जा रहा है। वीरवार को भी श्रद्धालुओं को ऐसे कई वाहनों को लौटाया गया।
-अर्जित सेन ठाकुर पुलिस अधीक्षक ऊना।