फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   una news, crime news, youngster, died, hit, by, hydra machine,

Una News: हाइड्रा मशीन की चपेट में आने से चंबा के व्यक्ति की मौत

Mon, 12 Jun 2023 12:27 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jun 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
una news, crime news, youngster, died, hit, by, hydra machine,
गगरेट (ऊना)। उपमंडल गगरेट के कुठेड़ा जसवालां गांव में ड्यूटी के लिए पैदल जा रहे युवक को हाइड्रा मशीन ने चपेट में ले लिया। जब तक एंबुलेंस पहुंची तब तक युवक की मौत हो गई थी। घटना के बाद हाइड्रा चालक मौके से फरार हो गया। मृतक के साथियों के बयान पर गगरेट पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर हाइड्रा मशीन को ट्रेस कर लिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मृतक के साथी कुलदीप कुमार निवासी गांव कमल तहसील मैहला जिला चंबा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शनिवार रात वह अपने दो अन्य साथियों के साथ पैदल बढेड़ा राजपूतां से टटेहड़ा उद्योग के लिए जा रहे थे। उसके साथ सूरज पुत्र तिलक राज और कल्याणू पुत्र मोजी राम निवासी चंबा भी था। वे कुठेड़ा जसवालां पहुंचे कि ऊना की ओर से तेज रफ्तार आ रही हाइड्रा मशीन ने कल्याणू को चपेट में ले लिया। कल्याणू के गिरने से हाइड्रा मशीन का टायर उस पर चढ़ गया। इसी बीच हाइड्रा मशीन का चालक मशीन सहित मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


उन्होंने कल्याणू को हिलाकर देखा लेकिन उसने कोई हरकत नहीं की। उसने बताया कि मोबाइल की बैटरी खत्म होने के कारण वह सहायता के लिए किसी को फोन नहीं कर पाया। उसने तत्काल भागकर मवां सिंधियां अपने कमरे में गए। यहां मोबाइल चार्ज कर उन्होंने 108 एंबुलेंस सेवा को फोन किया और वापस घटनास्थल पर आए लेकिन जब तक एंबुलेंस आई कल्याणू की मौत हो चुकी थी। गगरेट पुलिस ने कुलदीप के बयान पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने सीसीटीवी खंगाले और रविवार को ज्वालाजी जा रही हाइड्रा मशीन को कब्जे में ले लिया। डीएसपी डॉ. वसुधा सूद ने बताया कि पुलिस ने केस दर्जकर हाइड्रा मशीन को ट्रेस कर जब्त कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed