फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   una news, 22500 pilgrim take darshan in chintpurani

Una News: चिंतपूर्णी मंदिर में 22,500 श्रद्धालुओं ने नवाया शीश

Sun, 21 May 2023 11:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 21 May 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
una news, 22500 pilgrim take darshan in chintpurani
चिंतपूर्णी/भरवाईं (ऊना)। मां चिंतपूर्णी के मंदिर में रविवार को 22,500 श्रद्धालुओं ने शीश नवाया। गर्मी के मौसम को देखते हुए सुबह से ही श्रद्धालुओं का मंदिर में पहुंचना शुरू हो गया था। इस दौरान दिनभर श्रद्धालुओं का आना लगा रहा। इस दौरान होमगार्ड जवान दिनभर कतार व्यवस्था को दुरूस्त बनाते नजर आए। गर्मी के चलते सुबह 7:30 बजे ही श्रद्धालुओं की कतारें पुराना बस अड्डा तक पहुंच गईं। जोकि दोपहर तक होटल संतोष तक जा पहुंची। मंदिर न्यास ने तेज धूप से बचाव के लिए छायादार टेंट लगवाए और कतार में खड़े श्रद्धालुओं के लिए पेयजल की भी व्यवस्था की। लिफ्ट से जरूरतमंद दिव्यांगजन, मरीज और वीआईपी को पास व्यवस्था के तहत भेजा गया। इस कारण लिफ्ट की तरफ ज्यादा भीड़ नहीं रही। इस कारण कतार व्यवस्था सुचारू रूप से चलती रही। मंदिर अधिकारी बलबंत सिंह ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। वहीं एसडीएम अंब विवेक महाजन ने भी चिंतपूर्णी बाजार का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन

बॉक्स
बिंदल ने मौली बांध मांगी मन्नत
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. राजीव बिंदल ने रविवार शाम को माता चिंतपूर्णी के दरबार में शीश नवाया। उन्होंने इस अवसर विशेष पूजा की। उन्होंने बट वृक्ष की जड़ के साथ मौली बांध मन्नत भी मांगी। उन्होंने कहा कि पार्टी बूथ स्तर पर काम कर रही है। लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी पूरी तरह से तैयार है। 70 वर्ष से लंबित राम मंदिर का मुद्दा मोदी सरकार ने नौ वर्ष में सुलझाया है।
विज्ञापन

चलेट में श्रीमद्भागवत कथा कल से
दौलतपुर चौक (ऊना)। क्षेत्र के चलेट गांव में श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञान महायज्ञ का आयोजन 23 से 29 मई तक होगा। आयोजन समिति के अध्यक्ष हरबंस लाल ने बताया कि कथावाचक पंडित गणेश दत्त शास्त्री महाराज कथा का रसपान करवाएंगे। शोभायात्रा का आयोजन 22 मई को शाम 4:00 बजे किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed