फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Una-Hoshiarpur road will remain closed for heavy vehicles from July 8 to 23

8 से 23 जुलाई तक भारी वाहनों के लिए बंद रहेगा ऊना होशियारपुर रोड

Tue, 05 Jul 2022 09:36 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jul 2022 09:36 PM IST
विज्ञापन
Una-Hoshiarpur road will remain closed for heavy vehicles from July 8 to 23
ऊना से होशियारपुर राष्ट्रीय राजमार्ग भारी वाहनों के लिए बंद को लेकर अन्य अधिकारियों के साथ बैठक ? - फोटो : Una
8 से 23 जुलाई तक भारी वाहनों के
विज्ञापन

लिए बंद रहेगा ऊना-होशियारपुर रोड
सुबह 7 बजे से सायं 7 बजे तक केवल दोपहिया, हल्के वाहन ही वाया बनखंडी जा पाएंगे
ईसपुर मोड़ वाया गगरेट रूट से जाएंगे भारी वाहन
एसडीएम सदर ने अधिकारियों के साथ की बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। ऊना से होशियारपुर राष्ट्रीय राजमार्ग 503 ए पर आगामी 8 से 23 जुलाई तक भारी वाहनों (यात्री तथा अन्य व्यावसायिक) की आवाजाही वाया बनखंडी बंद रहेगी। यह जानकारी मंगलवार को एसडीएम ऊना डॉ. निधि पटेल ने इस संबंध में आयोजित बैठक के दौरान दी।
उन्होंने बताया कि इस अवधि में सुबह 7:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक सभी भारी वाहन ईसपुर मोड़ से वाया गगरेट होते हुए होशियारपुर जाएंगे। होशियारपुर की ओर से बजवाड़ा बट्टा मार्केट प्वाइंट से गगरेट होते हुए ऊना की तरफ आएंगे। उन्होंने बताया कि ऊना से होशियारपुर आने-जाने वाले दोपहिया वाहनों और हल्के चार पहिया वाहनों की आवाजाही निरंतर जारी रहेगी। सायं 7:00 से प्रात: 7:00 बजे तक सभी प्रकार के वाहन ऊना से होशियारपुर वाया बनखंडी होते हुए आ जा सकते हैं।
विज्ञापन

डॉ. निधि पटेल ने बताया कि यह निर्णय पंजाब क्षेत्र में होशियारपुर से ऊना जिला की सीमा तक निर्माणाधीन सड़क मार्ग के निर्माण कार्य के दृष्टिगत लिया गया है। इस विषय में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग के परियोजना निदेशक ने लिखित अनुरोध किया था। बैठक में डीएसपी होशियारपुर वरिंदर खोसा, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग जालंधर के उप प्रबंधक शांतनु उपाध्याय, सचिव आरटीए होशियारपुर सुखविंदर कुमार, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग के साइट इंजीनियर मुकुल बंसल, हिमाचल पथ परिवहन निगम ऊना के यातायात प्रबंधक दर्शन सिंह व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
7 जुलाई तक बढ़ी वाहनों की आवाजाही पर रोक
ऊना। जिलाधीश ऊना राघव शर्मा ने चिंतपूर्णी नया बसा अड्डा से पुराना बस स्टैंड सड़क मार्ग तक वाहनों की आवाजाही पर रोक को 7 जुलाई तक बढ़ाने के आदेश जारी किए हैं। उपायुक्त ने कहा कि जलापूर्ति लाइन और मेनहोल चैंबर्स के निर्माण की वजह से क्षतिग्रस्त हुई सड़क की अस्थायी मरम्मत के लिए पहले 30 जून से 3 जुलाई तक पर वाहनों की आवाजाही बंद करने के आदेश जारी किए गए थे। अब यह रोक सात जुलाई तक बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed