{"_id":"68ac4ec46aa1dd0ebd023834","slug":"una-hamirpur-national-highway-remained-closed-for-four-hours-una-news-c-93-1-una1002-163363-2025-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: चार घंटे बंद रहा ऊना-हमीरपुर नेशनल हाईवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: चार घंटे बंद रहा ऊना-हमीरपुर नेशनल हाईवे
Tue, 26 Aug 2025 05:22 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Tue, 26 Aug 2025 05:22 AM IST
विज्ञापन
चार घंटे बंद रहा ऊना-हमीरपुर नेशनल हाईवे
एनएच पर कैची मोड के पास सुबह पांच बजे ल्हासा गिरने से बंद हुआ यातायात
संवाद न्यूज एजेंसी
लठियाणी (ऊना)। लगातार बारिश से ऊना-हमीरपुर नेशनल हाईवे एक बार फिर भूस्खलन की चपेट में आ गया। इस कारण एनएच पर करीब चार घंटे यातायात ठप रहा। काफी मशक्कत के बाद एनएच को बहाल किया गया। लठियाणी से बड़सर के बीच सोलह सिंगी धार एरिया भूस्खलन के लिए संवेदनशील माना जाता है और बीती रात बारिश ने इस एरिया की स्थिति और भी भयानक बना दी।
सुबह पांच बजे के लगभग रोड पर पत्थर एवं मलबा गिरने के कारण रोड बंद हो गया। इतना ही नहीं चारपहिया वाहनों के अलावा दो पहिया वाहन चालकों को भी रास्ता खोलने का इंतजार करना पड़ा। सुबह होते ही राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की मशीनरी मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू कर दिया। इस दौरान लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कड़ी मशक्कत के बाद रोड को आंशिक रूप में यातायात के लिए बहाल कर दिया। पुलिस विभाग ने लोगों से अपील की है की आवश्यक यातायात से बचें एवं मौसम की स्थिति पर नजर बनाए रखें ।