फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   una district wresler win two gold in state pratoyogita

अंडर-15 नेशनल कुश्ती में दम दखिएंगे ऊना के अर्शदीप और सुमित

Sun, 05 Dec 2021 11:39 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Dec 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
una district wresler win two gold in state  pratoyogita
सुंदरनगर में राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में मेडल जीतने वाले ऊना जिला के पहलवान कोच न अन्य अ? - फोटो : Una
ऊना। मंडी जिले के सुंदरनगर में हुई राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में ऊना के पहलवानों ने अपना जलवा बरकरार रखा है। प्रतियोगिता के दौरान जिला के छह पहलवानों ने मेडल जीते हैं। जिले के दो पहलवानों ने स्वर्ण, तीन ने रजत और एक ने कांस्य पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के मुताबिक 75 किलोग्राम भारवर्ग में ऊना के पहलवान अर्शदीप सिंह अटवाल ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। वहीं 57 किलोग्राम भार वर्ग में समित कुमार ने स्वर्ण पदक हासिल किया। इसके अलावा 52 किलोग्राम वर्ग में हरजिंदर अटवाल ने, उदयवीर ठाकुर ने 85 किलो वर्ग में और मान्या शर्मा ने 56 किलो वर्ग में रजत पदक अपने नाम किया है। पहलवान शशांक शर्मा ने 68 किलो भारवर्ग में कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन

स्वर्ण पदक जीतने वाले अर्शदीप सिंह और सुमित कुमार झारखंड की राजधानी रांची में 15, 16 और 17 दिसंबर को आयोजित होने जा रही अंडर-15 नेशनल कुश्ती प्रतियोगिता में हिमाचल का प्रतिनिधित्व करेंगे। जिला कुश्ती कोच प्रिंस पठानिया ने बताया कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बच्चों का प्रदर्शन शानदार रहा है। इसके लिए उन्होंने लंबे से अभ्यास सत्र शुरू किए थे और इसके नतीजे उम्मीद के बढ़कर रहे हैं। उन्होंने इस महीने नेशनल खेलने जा रहे जिला के दो पहलवालों को शुभकामनाएं दी हैं। इस मौके पर कुश्ती प्रेमी रविंद्र अटवाल, मेहतपुर से पार्षद विपन राणा और रविश ठाकुर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed