फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Una city will be free from street vendors

रेहड़ी फड़ी मुक्त होगा ऊना शहर, ट्रक यूनियन के पास बनेगी वेंडर मार्केट

Mon, 12 Jul 2021 10:18 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 10:18 PM IST
विज्ञापन
Una city will be free from street vendors
ऊना। शहर को रेहड़ी-फड़ी मुक्त बनाने के लिए नगर परिषद ने कदमताल शुरू कर दी है। रेहड़ी-फड़ी धारकों को जल्द ही वेंडर मार्किट की सौगात मिलेगी।
विज्ञापन

इसके लिए ट्रक यूनियन के पास जगह की तलाश की जा रही है। वेंडर मार्केट बनने से शहर में रेहड़ी-फड़ी से होने वाले अतिक्रमण से भी निजात मिलेगी। प्रशासन ने इसके लिए नगर परिषद को कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। शहर में रेहड़ी-फड़ी धारकों के लिए छत मुहैया करवाने की लंबे अरसे से मांग उठ रही है।
इस योजना को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए नगर परिषद ने कार्रवाई तेज कर दी है। बता दें कि ऊना में अतिक्रमण की समस्या आए दिन बढ़ती जा रही है। दूसरी तरफ शहर में अलग-अलग स्थानों पर लगने वाली रेहड़ी-फड़ी के कारण भी अतिक्रमण बढ़ जाता है। इससे कई बार यातायात व्यवस्था सुचारू करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वेंडर मार्केट बनने से सभी रेहड़ी-फड़ी धारकों को तय स्थान मिल जाएगा।
विज्ञापन

वेंडर मार्केट में दुकानों के अलावा रेहड़ी-फड़ी धारकों को अन्य मूलभूत सुविधाएं भी मिलेंगी। इससे उन्हें परेशानी का सामना न करना पड़े। इस समय में शहर में अलग-अलग स्थानों पर रेहड़ी-फड़ी लगाई जाती है। शहर के मुख्य बाजार से लेकर जीवन मार्किट, पुराना बस स्टैंड और नंगल रोड पर सैकड़ों लोग रेहड़ी-फड़ी लगाते हैं। नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि शहर में वेंडर मार्केट स्थापित करने के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं। शहर में ट्रक यूनियन के समीप वेंडर मार्केट बनाने को लेकर विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रक यूनियन के समीप बनाई जा सकती है वेंडर मार्केट
ऊना में ट्रक यूनियन के पास वेंडर मार्केट बनाई जा सकती है। इसके अलावा नगर परिषद अन्य स्थानों की तलाश भी कर रही है जहां पर वेंडर मार्केट को स्थापित किया जा सके। प्रशासन ने भी इस मामले में नगर परिषद को कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। स्थान चयनित होने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed