{"_id":"69ef6e38735b38adb008c9bd","slug":"una-1-25-kilogram-silver-canopy-and-crown-offered-at-the-shrine-of-maa-chintpurni-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऊना: मां चिंतपूर्णी के दरबार में चढ़ाया सवा किलो चांदी का छत्र और मुकुट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊना: मां चिंतपूर्णी के दरबार में चढ़ाया सवा किलो चांदी का छत्र और मुकुट
Mon, 27 Apr 2026 07:40 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, भरवाईं (ऊना)।
संवाद न्यूज एजेंसी, भरवाईं (ऊना)।
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 27 Apr 2026 07:40 PM IST
सार
लुधियाना से पहुंचे गुप्ता परिवार ने मनोकामना पूर्ण होने पर मां के चरणों में एक किलो 270 ग्राम वजनी चांदी का छत्र और मुकुट अर्पित किया।
विज्ञापन
मां चिंतपूर्णी के दरबार में चढ़ाया सवा किलो चांदी का छत्र और मुकुट
- फोटो : संवाद
विस्तार
शक्तिपीठ माता चिंतपूर्णी मंदिर में सोमवार को लुधियाना से पहुंचे गुप्ता परिवार ने मनोकामना पूर्ण होने पर मां के चरणों में एक किलो 270 ग्राम वजनी चांदी का छत्र और मुकुट अर्पित किया। मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना पुजारी भूषण कालिया की ओर से करवाई गई। इस दौरान श्रद्धालु परिवार ने पूरे विधि-विधान से मां का पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया और अपनी गहरी आस्था व्यक्त की।
विज्ञापन
माता चिंतपूर्णी मंदिर में देशभर से श्रद्धालु मन्नत पूर्ण होने पर सोने-चांदी के छत्र, मुकुट व अन्य भेंट अर्पित करते हैं। सोमवार को मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की अच्छी-खासी भीड़ उमड़ी रही। पूरा दिन जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा और श्रद्धालु मां के दरबार में माथा टेककर आशीर्वाद लेते नजर आए। उधर, एसडीएम अंब पारस अग्रवाल ने बताया कि माता चिंतपूर्णी के प्रति श्रद्धालुओं की गहरी आस्था है, जिसके चलते भक्त यहां सोना-चांदी सहित अन्य भेंट अर्पित करते रहते हैं।
विज्ञापन