संवाद न्यूज एजेंसी
दौलतपुर चौक (ऊना)। दौलतपुर चौक स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शनिवार को विधायक राकेश कालिया ने अल्ट्रासाउंड मशीन का उद्घाटन किया। यह सुविधा विधायक राकेश कालिया और ल्यूमिनस कंपनी की सीएसआर हेड शिखा गुप्ता के प्रयासों से संभव हो पाई है।
घनारी निवासी रमन कालिया ने अल्ट्रासाउंड कक्ष के लिए एसी, कुर्सियां और मेज उपलब्ध करवाए हैं। लगभग 14 लाख की लागत से आई यह मशीन गर्भवती महिलाओं के लिए वरदान साबित होगी। शुरुआत में अस्पताल में बुधवार और शुक्रवार को गर्भवती महिलाओं के लिए यह सुविधा उपलब्ध रहेगी।ल्यूमिनस उद्योग की ओर से एमडी अजय भारद्वाज भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस मौके पर सीएमओ डॉ. संजीव वर्मा, बीएमओ डॉ. पंकज पराशर, डॉ. संदीप नरूला, डॉ. राजीव शर्मा, डॉ. संविदा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरिंद्र ठाकुर, कैप्टन श्रीराम, योगेश शर्मा, अशोक कुमार और बलविंदर सिंह राणा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।