फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Ultrasound facility will start soon in the Mother-Child Hospital, women will get relief

Una News: मातृ-शिशु अस्पताल में जल्द शुरू होगी अल्ट्रासाउंड सुविधा, महिलाओं को मिलेगा राहत

Mon, 04 Aug 2025 05:21 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Aug 2025 05:21 PM IST
विज्ञापन
Ultrasound facility will start soon in the Mother-Child Hospital, women will get relief
गर्भवती महिलाओं को विशेष रूप से मिलेगी अल्ट्रासाउंड की सुविधा
विज्ञापन

एक ही छत के नीचे सभी स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवाने का है उद्देश्य
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। मातृ-शिशु अस्पताल भवन ऊना में गर्भवती महिलाओं को अल्ट्रासाउंड सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए अस्पताल प्रबंधन ने प्रयास तेज कर दिए हैं। इस पहल के तहत महिलाओं को अब एक ही छत के नीचे सभी आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी और उन्हें अल्ट्रासाउंड जांच के लिए क्षेत्रीय अस्पताल का रुख नहीं करना पड़ेगा। बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के उद्देश्य से अस्पताल परिसर में अल्ट्रासाउंड मशीन स्थापित की जाएगी। इस मशीन की स्थापना के बाद गर्भवती महिलाओं और शिशुओं से संबंधित अल्ट्रासाउंड जांचें सीधे मातृ-शिशु अस्पताल में ही हो सकेंगी। इससे मरीजों को बार-बार अस्पताल परिसर के विभिन्न विभागों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। इस प्रक्रिया के तहत वर्तमान में क्षेत्रीय अस्पताल परिसर में स्थापित अल्ट्रासाउंड मशीन को मातृ-शिशु अस्पताल में शिफ्ट किया जाएगा। इसके साथ ही क्षेत्रीय अस्पताल में एक नई अल्ट्रासाउंड मशीन की मांग भी उच्च अधिकारियों के समक्ष रखी गई है, जिसके लिए प्रस्ताव भेजा जा चुका है। प्रस्ताव को मंजूरी मिलते ही वहां नई मशीन स्थापित कर दी जाएगी। वर्तमान में मातृ-शिशु अस्पताल भवन में अल्ट्रासाउंड की सुविधा उपलब्ध नहीं है, जिसके कारण गर्भवती महिलाओं को जांच के लिए क्षेत्रीय अस्पताल जाना पड़ता है। नई सुविधा से उन्हें काफी राहत मिलेगी।

कोट्स
मातृ-शिशु अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन को स्थापित किया जाएगा। इससे एक ही छत के नीचे महिलाओं को सभी स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं। -डाॅ. संजीव मनकोटिया, चिकित्सा अधीक्षक, मातृ-शिशु अस्पताल, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed