फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Ultrasound facility available only on one day in Amb Hospital

Una News: अंब अस्पताल में एक दिन ही मिल रही अल्ट्रासाउंड की सुविधा

Thu, 16 Apr 2026 12:38 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Thu, 16 Apr 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Ultrasound facility available only on one day in Amb Hospital
ऊना/अंब(ऊना)। अंब नागरिक अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की सुविधा सप्ताह में केवल एक दिन ही उपलब्ध हो रही है। जिससे गर्भवती महिलाओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जांच के लिए दूर-दराज क्षेत्रों से आने वाली महिलाओं को या तो लंबे समय तक इंतजार करना पड़ता है या फिर निजी लैब का रुख करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

अस्पताल में स्थायी सोनोलॉजिस्ट की नियुक्ति न होने के कारण यह स्थिति बनी हुई है। विभाग द्वारा अस्थायी व्यवस्था के तहत सप्ताह में एक दिन ही विशेषज्ञ उपलब्ध कराया जा रहा है। बता दें कि एक दिन ही सुविधा मिलने के कारण सप्ताह के अन्य दिनों में गर्भवती महिलाओं के अल्ट्रासाउंड नहीं होते हैं। ऐसे में या तो महिलाओं को हर सप्ताह शुक्रवार का इंतजार करना पड़ा है या फिर महंगे निजी केंद्रों में जांच करानी पड़ रही है जिससे आर्थिक बोझ भी बढ़ रहा है। अस्पताल प्रबंधन की तरफ से स्थायी तौर पर सोनोलॉजिस्ट की तैनाती के लिए उच्च अधिकारियों के समक्ष आवाज उठाई गई है लेकिन अभी तक इस मांग को लेकर गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है।
विज्ञापन




अंब अस्पताल में स्थायी ताैर पर अल्ट्रासाउंड सुविधा मिलनी चाहिए। इसे लेकर प्रबंधन व विभाग को स्थायी तौर पर विशेषज्ञ की तैनाती करनी चाहिए।
-रजनी मनकोटिया, स्थानीय निवासी


अंब अस्पताल पर क्षेत्र की करीब 50 पंचायतों के स्वास्थ्य का जिम्मा है। अस्पताल में रोजाना गर्भवती महिलाओं के लिए अल्ट्रासाउंड की सुविधा होनी चाहिए ताकि महिलाओं को दिक्कतों का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

-इंदू बाला, स्थानीय निवासी



नागरिक अस्पताल अंब में सोनोलॉजिस्ट की स्थायी व्यवस्था करने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसे लेकर उच्च अधिकारियों को सूचित किया गया है। तैनाती को लेकर विभाग के स्तर पर ही निर्णय लिया जाना है।
-डॉ राहुल कतना, खंड चिकित्सा अधिकारी अंब
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed