फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Two youths arrested in the case of missing Surendra's death

Una News: लापता सुरेंद्र की मौत मामले में दो युवक गिरफ्तार

Thu, 20 Mar 2025 07:19 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Mar 2025 07:19 PM IST
विज्ञापन
Two youths arrested in the case of missing Surendra's death
बद्दी से पहुंची फोरेंसिक टीम मौत के कारणों की जांच में जुटी
विज्ञापन

क्षेत्रीय अस्पताल में पोस्टमार्टम न होने की सूरत में शव टांडा भेजा
परिवार ने दोनों युुुुवकों के खिलाफ करवाया मामला दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना/नंगल। नया नंगल के सेक्टर दो और पांल के बीच जंगली क्षेत्र में एक 28 वर्ष के नौजवान का शव मिलने के मामले में दो युवकों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। नौजवान की पहचान सुरेंद्र कुमार पुत्र तेलू राम निवासी जिला ऊना के उपमंडल हरोली के गांव बीटन के तौर पर हुई है। वीरवार को बद्दी से फोरेंसिक टीम यहां पहुंची और सड़ चुके शव की जांच की। इसके बाद पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवाने ले गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सुरेंद्र के लापता होने की शिकायत उसके परिजनों की ओर से 13 मार्च को थाना टाहलीवाल में दर्ज करवाई थी और उसके बाद पुलिस ने क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले तो पता चला कि जिस दिन यह युुुवक घर से लापता हुआ, उस दिन वह अपने दो अन्य दोस्तों के साथ एक स्कूटर पर जाता देखा। उनमें से एक दोस्त को पकड़कर जब पुलिस ने पूछताछ की तो लापता युवक के बारे में पता चला। उधर, थाना टाहलीवाल के प्रभारी रिंकू सूर्यवंशी ने कहा कि मृतक सुरेंद्र कुमार निवासी बीटन अपने दो दोस्तों अमनदीप व ईशू के साथ उस दिन स्कूटी पर आया था। जब वापस घर नहीं पहुंचा तो परिवार ने सुरेंद्र के लापता होने की शिकायत दर्ज करवाई थी। परिवार ने दोनों युुुुवकों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया और दोनों को पुलिस ने हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी रिंकू सूर्यवंशी ने कहा कि शव का पोस्टमार्टम करने से ऊना अस्पताल के डाॅक्टरों की ओर से मना कर देने पर इसे टांडा भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed