फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Two shores of Gobindsagar lake will be connected through water way

गोबिंद सागर झील में जल मार्ग से जुड़ेंगे दो छोर, पर्यटक लेंगे नजारे

Tue, 14 Jun 2022 11:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jun 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Two shores of Gobindsagar lake will be connected through water way
गोबिंद सागर झील का मनमोहक नजारा। संवाद - फोटो : Una
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ऊना। नैसर्गिक सौंदर्य से परिपूर्ण गोबिंदसागर झील के दो छोर जल मार्ग से जुड़ेंगे। पर्यटक अंदरौली से सोहारी जल मार्ग से पहुंच पाएंगे। गोबिंदसागर झील के किनारों में पर्यटन के लिहाज से सुविधाओं के लिए करीब 10 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं।
इससे स्थानीय स्तर पर युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। गोबिंदसागर झील के अंदरौली छोर पर 26.10 हेक्टेयर भूमि पर एथनो बोटेनिकल पार्क का निर्माण कार्य प्रगति पर है। अगस्त माह तक इस निर्माण कार्य के पूरा होने की उम्मीद है। पार्क का कार्य लगभग 50 प्रतिशत तक पूरा हो चुका है, जिसमें गिफ्ट शॉप, सेल सेंटर, बीओ क्वार्टर, टिकट सेंटर, स्वच्छता कैफे, रेस्टोरेंट, ट्री-हाउस, शौचालयों और बड़ी पार्किंग का आधुनिक निर्माण किया जा रहा है। यहां पर कूड़ा प्रबंधन भी बेहतर ढंग से होगा। इसके अतिरिक्त यहां पर 2.60 करोड़ रुपये की लागत से वाटर स्पोर्ट्स कॉंपलेक्स का निर्माण भी जोरों पर है।
विज्ञापन

इस संबंध में डीएफओ मृत्युंजय माधव ने बताया कि झील के लठियाणी घाट को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के लिए सोहारी में 2.40 करोड़ रुपये की लागत से ग्रामीण इको टूरिज्म पार्क का शिलान्यास किया गया है। इसका निर्माण कार्य भी विभाग शुरू करने जा रहा है। लठियाणी के साथ लगते सोहारी में बनने जा रहे ग्रामीण इको पार्क में पर्यटन की दृष्टि से पार्किंग, शौचालय, कैफे और रेस्तरां की सुविधा विकसित की जाएगी। बताया कि अंदरौली में विकसित हो रहे वाटर स्पोर्ट्स कॉंपलेक्स को सोहारी के इको पार्क के साथ जल मार्ग से जोड़ा जाएगा और पर्यटक दोनों स्थानों पर आकर यहां के खूबसूरत नजारे निहार सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, कुटलैहड़ पर्यटन विकास समिति (केटीडीएस) के अध्यक्ष एवं उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने कहा कि झील के दोनों किनारों को जोड़ने के लिए वन विभाग लगभग 62 लाख रुपये की लागत से दो बोट और अन्य सुरक्षा उपकरण खरीदेगा। इससे अंदरौली आने वाले पर्यटक जल मार्ग से सोहारी तक जा सकेंगे।

अंदरौली में बटरफ्लाई पार्क बनाने की योजना
ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि पर्यटन विकास के अगले चरण में अंदरौली में बटरफ्लाई पार्क बनाने की योजना भी है, जिसके लिए एक परियोजना तैयार कर एशियन डेवलपमेंट बैंक को भेजी गई है। उम्मीद है कि जल्द ही इसके लिए भी धनराशि स्वीकृत होगी। पर्यटन के लिए सुविधाएं जुटाने की यह पूरी परियोजना 20 करोड़ रुपये से अधिक तक पहुंच जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed