फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Two road accidents in Una district, two died including pregnant

दो सड़क हादसों में गर्भवती महिला समेत दो लोगों की मौत

Thu, 19 Aug 2021 11:20 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
Two road accidents in Una district, two died including pregnant
थानाकलां के समीप सड़क हादसे के बाद मौके एकत्रित हुए लोग। - फोटो : Una
बंगाणा/अंब (ऊना)। जिले में दो सड़क हादसों में गर्भवती समेत दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दोनों सड़क हादसों के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार बणी जिला हमीरपुर निवासी विनोद कुमार पत्नी रीता देवी और तीन वर्षीय बच्चे के साथ बाइक पर ससुराल जा रहा था। थानाकलां में विपरीत दिशा से आ रही पिकअप जीप और बाइक में टक्कर हो गई। इससे बाइक सवार घायल हो गए। लोग उन्हें उपचार के लिए सीएचसी थानाकलां ले गए। महिला की नाजुक स्थिति को देखते हुए उसे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर किया गया। यहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। महिला आठ माह की गर्भवती थी। महिला के पति और बच्चे को भी गंभीर चोटें आई हैं लेकिन दोनों खतरे से बाहर हैं। पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

वहीं अंब के टकारला सब्जी मंडी के पास कार पलटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। उसके दो अन्य साथी बाल-बाल बच गए। बुधवार देर रात लगभग पौने एक बजे नंदपुर टकारला लिंक रोड पर नंदपुर से टकारला जाते वक्त कार अनियंत्रित होकर पलट गई। कार दो बार पलटी और लगभग 25 मीटर खाई में जा गिरी। इस हादसे में कार सवार प्रदीप निवासी चुरूड़ू की मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा कार सवार राहुल और रोबिन निवासी चुरूडू घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों ही मामलों में पुलिस ने आईपीसी की धारा 279, 337, 304ए अलग-अलग केस दर्ज कर लिया है। एसपी अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि दोनों सड़क हादसों में पुलिस जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed