फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Two people riding a scooter died after colliding with a pickup vehicle in Gagret.

Una News: गगरेट में पिकअप वाहन की टक्कर से स्कूटी पर सवार दो लोगों की मौत

Wed, 25 Feb 2026 06:53 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Wed, 25 Feb 2026 06:53 AM IST
विज्ञापन
Two people riding a scooter died after colliding with a pickup vehicle in Gagret.
गगरेट (ऊना)। उपमंडल गगरेट के संघनई गांव में सोमवार देर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। तेज रफ्तार पिकअप वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार दो लोगों की मौके पर ही जान चली गई।
विज्ञापन

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार संघनई निवासी साहिब सिंह (39) पुत्र गुरनाम सिंह अपने साथी इल्मदीन (62) पुत्र सुल्तान मुहम्मद के साथ सोमवार देर रात स्कूटी पर सवार होकर अपने घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान संघनई पुल के पास सामने से आए एक पिकअप वाहन तेज रफ्तार से आया और स्कूटी को टक्कर मार दी।
विज्ञापन

टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल हो गए और घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर के बाद पिकअप चालक स्कूटी सहित इल्मदीन को करीब 100 मीटर तक घसीटता ले गया। हादसे के बाद चालक वाहन को मौके पर छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी चालक की पहचान वार्ड-2 संघनई निवासी मिट्ठू पुत्र दिल मोहम्मद के तौर पर हुई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। बाद में आरोपी चालक को हिरासत में लिया। पुलिस ने प्रत्यक्षदर्शी के बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

मामले की गहन जांच जारी है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहन चालकों पर सख्ती कार्रवाई की मांग की है। पुलिस अधीक्षक सचिन हिरेमठ ने बताया कि मामले की जांच जारी है। हादसा स्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed