{"_id":"57a5e8e34f1c1bc3762bb89c","slug":"two-died-in-amb","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंब में युवक और मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंब में युवक और मासूम की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला/अंब
Updated Sat, 06 Aug 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
dead body
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपमंडल में शनिवार को एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जबकि एक तीन वर्षीय मासूम को सांप ने डस लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। दोनों घटनाओं से क्षेत्र में मातम का माहौल है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक उपमंडल के तहत ग्राम पंचायत नैहरी नौरंगा के युवक रमन कुमार (23) की अचानक तबीयत बिगड़ गई। युवक के पेट में तेज दर्द की शिकायत होने पर परिजन उसे सिविल अस्पताल अंब ले जा रहे थे कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही युवक ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। अंब अस्पताल में तैनात डॉक्टर पंकज पराशर ने बताया कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही युवक दम तोड़ चुका था। उधर, इस संबंध में बात करने पर अंब के थाना प्रभारी मोहन रावत ने बताया कि युवक की संदिग्ध हालत में मौत को देखते हुए जिला चिकित्सालय ऊना में पोस्टमार्टम करवाया गया। इसके बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। वहीं, अंब के कलरूही में एक तीन वर्षीय मासूम को सोते समय सांप ने डस लिया। इससे उसकी मृत्यु हो गई।
विज्ञापन
बच्चे को गंभीर हालत में उपचार के लिए सिविल अस्पताल अंब लाया गया था, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला चिकित्सालय ऊना रेफर कर दिया गया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। जानकारी के मुताबिक अनमोल पुत्र अभिषेक निवासी कलरूही को शनिवार तड़के 3:30 बजे उस समय जहरीले सांप ने डस लिया, जब वह अपने परिजनों के साथ सोया हुआ था। अंब अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ऊषा दड़ोच ने बताया कि बच्चे को जिला चिकित्सालय ऊना रेफर किया गया था। अंब के थाना प्रभारी मोहन रावत ने बताया कि मृतक बच्चे के पोस्टमार्टम के बाद शव वारिसों को सौंप दिया गया है।