फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   truck,scooty accident one injured

ट्रक से टकराई स्कूटी, युवक गंभीर घायल

Sun, 30 Aug 2020 05:27 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2020 05:27 PM IST
विज्ञापन
truck,scooty accident one injured
ऊना। क्षेत्र के निकटवर्ती गांव बहड़ाला में शनिवार देर रात एक स्कूटी सवार युवक ट्रक से टकरा गया। हादसे में स्कूटी सवार युवक को गंभीर चोटें आई हैं। घायल स्कूटी सवार युवक की पहचान अमित कुमार 26 पुत्र ज्ञान चंद निवासी सरकाघाट जिला मंडी के रूप में हुई है। घायल युवक को उपचार के लिए लोगों की मदद से ऊना अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने घायल स्कूटी सवार युवक को प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे नाजुक हालत में पीजीआई चंडीगढ़ के लिए रेफर कर दिया है। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शनिवार देर रात अमित कुमार स्कूटी पर सवार होकर मैहतपुर से ऊना की ओर अपने किसी काम से जा रहा था। इस दौरान बहड़ाला के पास उसकी स्कूटी अनियंत्रित होकर एक ट्रक से टकरा गई। हादसे में स्कूटी सवार अमित को गंभीर चोटें आई हैं। सड़क हादसे में घायल हुए स्कूटी सवार युवक को ऊना अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद गंभीर हालत में पीजीआई चंडीगढ़ के लिए रेफर दिया गया है। उधर, एएसपी विनोद धीमान का कहना है कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हादसे की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed